Top 10: पाकिस्तान के 10 सबसे खतरनाक शहर

Published : Mar 21, 2025, 04:41 PM ISTUpdated : Mar 21, 2025, 04:51 PM IST

Dangerous Places of Pakistan: कराची, बलूचिस्तान और पेशावर जैसे शहर पाकिस्तान में खतरनाक माने जाते हैं। आतंकवाद, अपहरण और हिंसा के कारण यहां जाना जोखिम भरा हो सकता है।

PREV
110
कराची

कराची पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर है, लेकिन इसके कुछ इलाके जैसे लियारी, ओरंगी टाउन और कुछ अन्य क्षेत्र गैंग वार, अपहरण, और हिंसा के लिए जाने जाते हैं।

210
बलूचिस्तान

बलूचिस्तान के कई जगह टेररिज्म एक्टिविटी के लिए जाने जाते हैं। यहां लोगों को सड़क से ट्रैवल करने में डर लगता है, क्योंकि यहां अपहरण और हमलों की घटनाएं होती रही हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों में वहां के हालात काफी बदल गए हैं। हाल ही में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया था।

310
पेशावर

पेशावर एक ऐतिहासिक शहर है, लेकिन यहां आतंकवादी हमलों और टारगेट किलिंग की घटनाएं होती रही हैं।

410
क्वेटा

बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा हिंसा और आतंकवादी हमलों की घटनाओं के लिए फेमस है। यह पाकिस्तान के सबसे खतरनाक शहरों में से एक बन गया है।

510
खैबर पख्तूनख्वा

यह जगह कई सालों तक आतंकवाद का गढ़ रहा है। हालांकि, पाकिस्तान सेना ने यहां ऑपरेशन कर आतंकवादियों के प्रभाव को काफी हद तक कम कर दिया है, लेकिन फिर भी यहां के कुछ हिस्से जोखिम भरे हैं।

610
FATA (फेडरली एडमिनिस्ट्रेटिव ट्राइबल एरिया)

इस एरिया में आतंकवाद का एक लंबा इतिहास रहा है। इस समय भी यह काफी खतरनाक शहर बना हुआ है।

710
लाहौर

अन्य शहरों की तुलना में सुरक्षित होने के बावजूद, लाहौर में आतंकवाद और हिंसक अपराध की घटनाएं होती रहती हैं। यह वहां घूमने वाले लोगों के लिए जोखिम पैदा कर सकती हैं।

810
मुल्तान

मुल्तान शहर पंजाब के पाकिस्तान में स्थित है। यह एक खतरनाक स्थान के रूप में जाना जाता है।

910
इस्लामाबाद

इस्लामाबाद, पाकिस्तान की राजधानी है। राजधानी में सरकारी अधिकारियों और विदेशी नागरिकों के खिलाफ हमले होते रहते हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

1010
रावलपिंडी

इस्लामाबाद के नजदीक, रावलपिंडी में भी अपराध और कभी-कभी आतंकवादी धमकियों जैसी समस्याएं हैं, जिससे यहां सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Read more Photos on

Recommended Stories