
रोम: धरती पर न जाने कितनी ही रहस्यमय घटनाएं होती रहती हैं। मगर ये घटनाएं आखिर कैसे और क्यों घटित हुई इसका पता नहीं चल पाता है। जवाब ढूंढते-ढूंढते सब कुछ उलझता ही चला जाता है और आखिरकार ये एक सवाल बनकर ही रह जाता है। ऐसे रहस्यों की प्रकृति को जानने की कोशिश में लोग नाकामयाब ही रहते हैं। आखिरकार कोई भी थ्योरी सामने आए तो वह भी उलझन में डालने वाली ही होती है। आज हम ऐसी ही रहस्यमय घटनाओं से जुड़े एक रहस्य के बारे में बता रहे हैं। वैज्ञानिकों ने इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश की। मगर आज तक इस घटना के पीछे का रहस्य और असली कहानी सामने नहीं आ सकी। ये घटनाएं हमेशा लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी रहती हैं। बिना जवाब वाली ऐसी ही एक घटना 1911 में हुई थी।
1911 में सुरंग के अंदर दाखिल हुई एक सवारी गाड़ी रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। गायब हुई इस ट्रेन में तकरीबन 106 यात्री सवार थे। उस दिन सुरंग में गायब हुए 106 यात्रियों से भरी ट्रेन आखिर कहां गई, इसका पता आज तक नहीं चल सका है। ट्रेन के गायब होने को लेकर कई लोग कई तरह की कहानियां बनाते हैं.
इटली की राजधानी रोम में यह हैरान करने वाली घटना घटी थी। 1911 में 106 यात्रियों को लेकर एक ट्रेन रोम शहर से अपने सफर की शुरुआत करती है। सुरंग पार करने के बाद एक और स्टेशन था। मगर सुरंग में दाखिल हुई ट्रेन बाहर ही नहीं निकली। गायब हुई ट्रेन को लेकर जबरदस्त तलाशी अभियान चलाया गया। काफी ढूंढने के बाद भी यह ट्रेन नहीं मिली। जिसके बाद ट्रेन को गायब मान लिया गया।
ट्रेन के गायब होने वाली सुरंग के बाहर दो घायल यात्री मिले थे। ये दोनों ही गायब हुई ट्रेन में सवार थे। दोनों की माने तो ट्रेन जैसे ही सुरंग के पास पहुंची तो वहां घना धुआं दिखाई देने लगा। सभी यात्री डर गए। जिसके बाद हम दोनों चलती ट्रेन से कूद गए। इसके बाद ट्रेन धुएं से भरी सुरंग के अंदर समा गई। 106 में से 104 लोग ट्रेन में ही सवार थे।
इस रहस्यमयी ट्रेन की हैरान करने वाली खबर यहीं खत्म नहीं होती है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, गायब हुई यह ट्रेन 71 साल बाद नजर आई थी। रोम की सुरंग में गायब हुई ट्रेन मेक्सिको शहर पहुंची थी। इसलिए इसे भूतों वाली ट्रेन भी कहा जाता है। 1911 से 1840 में ट्रेन पीछे चली गई थी।
मेक्सिको के एक डॉक्टर ने बताया कि, 104 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर ये सभी 104 लोग पागल थे। ये 104 लोग यहां कैसे आए, ये सब कौन हैं? इसकी जानकारी किसी को नहीं है। मगर उस समय रोम शहर से मेक्सिको का कोई संपर्क नहीं था। आखिर सुरंग में समा गई ट्रेन मेक्सिको कैसे पहुंची, यह आज तक किसी को पता नहीं चल पाया है।
सुरंग में रहस्यमय तरीके से गायब हुई इस भूतिया ट्रेन को इटली, रूस, जर्मनी और रोमानिया के कई इलाकों में देखे जाने की बात कही जाती है। मगर किसी ने भी यह पुष्टि नहीं की है कि यह वही गायब हुई ट्रेन है। हालांकि कई लोगों ने यह जरूर कहा है कि उन्होंने 1911 में गायब हुई ट्रेन जैसी ही ट्रेन देखी है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।