Nobel Prize 2022: फ्रांसीसी लेखिका एनी एर्नाक्स को मिला साहित्य का नोबल पुरस्कार

फ्रांसीसी लेखिका एनी एर्नाक्स को साहित्य के क्षेत्र में 2022 का नोबल पुरस्कार दिया गया है। नोबेल पुरस्कार की जूरी ने कहा कि एनी एर्नाक्स को उनके साहस और ​​​​तीक्ष्णता के लिए सम्मानित किया गया है। क्योंकि वे व्यक्तिगत स्मृति की जड़ों, व्यवस्थाओं और सामूहिक प्रतिबंधों को उजागर करती है।
 

Manoj Kumar | Published : Oct 6, 2022 11:50 AM IST / Updated: Oct 06 2022, 05:36 PM IST

Nobel Prize Winner Annie Arnaux. फ्रांसीसी लेखिका एनी एर्नाक्स को साहित्य के क्षेत्र में शानदार लेखने के लिए 2022 का साहित्य नोबल पुरस्कार दिया प्रदान किया गया है। नोबेल पुरस्कार की जूरी ने कहा कि एनी एर्नाक्स को उनके साहस और ​​​​तीक्ष्णता के लिए सम्मानित किया गया है क्योंकि उन्होंने व्यक्तिगत स्मृति की जड़ों में जाकर पारंपरिक व्यवस्थाओं और सामूहिक प्रतिबंधों को उजागर करने  का काम किया है। पिछली बार साहित्य का नोबल पुरस्कार निर्वासितों की त्रासदी बयां करने वाले उपन्यासकार को दिया गया था। साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली ये 17वीं महिला लेखिका हैं। 

सरल भाषा में तीखी बात
फ्रांसीसी लेखिका एनी एर्नाक्स जिन्हें वर्ग और लिंग के व्यक्तिगत अनुभव पर सरल भाषा में लिखे गए उपन्यासों के लिए जाना जाता है। उन्हें गुरूवार को साहित्य के सबसे बड़े नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर नोबेल पुरस्कार की जूरी ने कहा कि 82 वर्षीय एनी एर्नाक्स को उनके साहसिक उपन्यासों के लिए सम्मानित किया गया है। क्योंकि उन्होंने बेहद सरल भाषा में तीखी बातें लिखी हैं। ये उपन्यास लेखिका के व्यक्तिगत एक्सपीरियंस के आधार पर लिखा गया है। जिसमें परंपराओं की स्मृति और व्यवस्था सहित सामूहिक प्रतिबंधों को भी उजागर किया गया है। 

कितनी मिलती है पुरस्कार राशि
नोबेल पुरस्कार में एक पदक के साथ 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग $911,400) की पुरस्कार राशि दी जाती है। पिछले साल यह पुरस्कार तंजानिया में जन्मे उपन्यासकार अब्दुलराजाक गुरनाह को मिला था। जिन्होंने शरणार्थियों के निर्वासन, उपनिवेशवाद और नस्लवाद की दुर्दशा को केंद्र में रखकर लेख किया था। वहीं एनी एर्नाक्स जिनका नाम कई वर्षों से नोबेल पुरस्कार की सूची में आता था, उन्हें इस बार यह पुरस्कार दिया गया है। 1901 में पहला नोबेल दिए जाने के बाद से 119 साहित्य पुरस्कार विजेताओं में से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाली वे 17वीं महिला हैं।

यह भी पढ़ें

थाईलैंड: पूर्व पुलिस अधिकारी ने नर्सरी स्कूल के बच्चों को किया गोलियों से छलनी, 34 की मौत, खुद को भी मारी गोली
 

Share this article
click me!