अमेरिका के 3 स्पा सेंटर में फायरिंग, 4 महिलाओं सहित 8 लोगों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Published : Mar 17, 2021, 08:39 AM ISTUpdated : Mar 17, 2021, 08:46 AM IST
अमेरिका के 3 स्पा सेंटर में फायरिंग, 4 महिलाओं सहित 8 लोगों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

सार

अमेरिका के जॉर्जिया में तीन स्पा सेंटर में फायरिंग हुई, जिसमें चार महिलाओं सहित 8 लोगों की मौत हो गई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अटलांटा पुलिस चीफ रोडनी ब्रायंट ने कहा, पूर्वोत्तर अटलांटा के एक स्पा में तीन लोग मारे गए, जबकि चौथे को दूसरे स्पा में मार गिया गया। उन्होंने कहा की ऐसा लगता है कि  वे एशियाई थीं।

शाम 5.50 बजे मिली फायरिंग की खबर

अटलांटा के पुलिस अधिकारियों को शाम 5:50 बजे के आसपास एक स्पा में डकैती की खबर मिली। जब पुलिस वहां पहुंची तो 3 लोग मृत पाए गए। जब पुलिस गोल्ड मसाज स्पा में थी, तभी खबर मिली कि एरोम थैरेपी स्पा में भी गोली चली है। वहां भी एक शख्स की मौत हो गई है। 

मसाज स्पा पर फायरिंग की खबर मिली

चेरोकी काउंटी मसाज पार्लर में भी फायरिंग हुई और चार लोगों की मौत हो गई। अटलांटा पुलिस ने कहा कि तीन स्पा सेंटर में फायरिंग की गई। 8 लोगों की मौत हुई, जिसमें 4 महिलाएं हैं। 

अभी सिर्फ 1 व्यक्ति की गिरफ्तारी

पुलिस ने पड़ताल करते हुए अभी एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की है। वहां मौजूद सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं, जिससे वारदात में शामिल बाकी आरोपियों की पकड़ की जा सके। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी की पहचान 21 साल के रॉबर्ट आरोन लॉन्ग के रूप में हुई है। उसे क्रिस्प काउंटी से पकड़ गया है।

हत्याओं के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं

हत्याओं के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। अटलांटा पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि गोलीबारी में किस प्रकार की बंदूक का इस्तेमाल किया गया था।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अफगानिस्तान का बड़ा दावा: ऑपरेशन ‘ग़ज़ब लिल हक’ में 55 पाक सैनिक ढेर, 19 चौकियों पर कब्जा
Pakistan Airstrike on Kabul: बॉर्डर पार संघर्ष बढ़ने से 130+ लोग मारे गए, देखें वीडियो