इमली के टॉफियों से हो रहा था यह काला कारनाम, मशीन ने पकड़ा

Published : Nov 02, 2019, 04:11 PM IST
इमली के टॉफियों से हो रहा था यह काला कारनाम, मशीन ने पकड़ा

सार

इमली के स्वाद वाली टॉफियों से हो रही हेरोइन की तस्करी। टॉफियों से भरे गत्ते के डिब्बे की जांच करने के लिए एजेंटों ने एक्स-रे मशीन का प्रयोग किया जिसके बाद यह कारनामा उजागर हुआ

मेक्सिको सिटी. मेक्सिको में एजेंट्स ने इमली के स्वाद वाली टॉफियों के 59 पैकेटों के अंदर हेरोइन बरामद की है। ‘नेशनल गार्ड’ ने शुक्रवार को बताया कि लंदन में एक पते पर भेजे जा रहे गत्ते के डिब्बे की जांच करने के लिए एजेंटों ने एक्स-रे मशीन का इस्तेमाल किया। जिसमें इमली की टॉफियों के अंदर हेरोइन की तस्करी करने का मामला सामने आया। 

हर रोल के बीच काला पदार्थ 

एजेंसी ने बताया कि जब उन्होंने डिब्बे को खोला तो हर रोल के बीच में काले रंग का एक पदार्थ मिला। मेक्सिको में बनाए गए हेरोइन को अक्सर ‘ब्लैक टार’ कहा जाता है क्योंकि यह सफेद या लाल चूरा हेरोइन से अलग तरह से तैयार किया जाता है।

इमली से बनाई थी टॉफियां

पकड़ी गईं टॉफियां इमली से बनाई गई थीं जो आम तौर पर लाल-भूरे रंग की होती हैं। बाद में परीक्षण में इस बात की पुष्टि हुई की इन टॉफियों में हेरोइन भरी थी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nepal Election 2026: Gen-Z बनाम ओल्ड गार्ड, नेपाल में किसकी बनेगी सरकार? 10 प्वाइंट में पूरी गणित
America Iran Conflict: अब और ताकतवर हो गए डोनाल्ड ट्रंप, मिल गई एक बड़ी जीत!