सालों से कार में 300 चूहों के साथ रह रही थी लड़की, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा की बुलानी पड़ गई पुलिस

कार में इस महिला ने अपनी आधी जिंदगी गुजार दी है लेकिन मिनी वैन में अकेली नहीं रहती उसके साथ 300 पालतू चूहें भी सपरिवार रह रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Oct 21, 2019 8:17 AM IST / Updated: Oct 21 2019, 02:01 PM IST

कैलिफोर्निया. घर में अगर चूहे नजर आ जाएं तो लोग उनका इलाज करना शुरू कर देते हैं। चूहों का होना गंदगी और बीमारी की निशानी माना जाता है लेकिन एक लड़की कई सालों से एक छोटी सी कार में सिर्फ चूहों के साथ ही रहती है। सुनकर भले आपको घिन्न आए या अजीब लगे लेकिन यह सच है।

यह चौंकाने वाली कहनी है नेशनल मीडिया की हैडलाइन बन चुकी है। महिला एक दो नहीं बल्कि 300 से ज्यादा चूहों के साथ एक वैन में रहती है और खुश है। पर यह कहानी तब सुर्खियों में आई जब महिला ने चूहों की संख्या बढ़ते देख मदद की गुहार लगाई। महिला ने पुलिस से मदद मांगी और चूहों को पकड़ने को कहा। 

Latest Videos

सेन डिगो शहर का है मामला

मामला कैलिफोर्निया के सेन डिगो शहर का है। यहां कार्ला नाम की एक महिला के लिए चूहों के साथ रहना बिल्कुल नॉर्मल है और वास्तव में वह करीब 300 से ज्यादा चूहों के साथ रहती हैं जिनमें अधिकतर तुरंत जन्में हैं और करीब 140 इतने बड़े हैं कि उन्हें कोई भी अडोप्ट कर सकता है।

सैन डिएगो के अपस्केल सोसाइटी में जनरल स्टोर के पास एक वैन ही इस महिला का घर है। कार में इस महिला ने अपनी आधी जिंदगी गुजार दी है लेकिन यहां वो अकेली नहीं रहती उसके साथ 300 से ज्यादा पालतू चूहें भी सपरिवार रह रहे हैं।  लड़की के लिए चूहे फैमिली मेंबर, भाई-बहन पड़ोसी सबकुछ हैं। उनके खाने पीने के इंतजाम से लेकर सोने तक की व्यवस्था वह करती है। 

शुरुआत से थे सिर्फ दो चूहे

महिला ने पालतू चूहों का कोई स्टोर नहीं खोला था बल्कि यह मिनी वैन उसका घर है जिसमें उसके साथ चूहे भी रहने लगे। तब महिला ने शुरुआत में सिर्फ दो चूहे को ही पाला था। अब चूहों की संख्या बढ़कर 300 हो गई है। लोग यहां से चूहे गोद लेकर जाते हैं लेकिन चूहों की संख्या बढ़ी तो महिला के लिए वैन में सांस लेना भी मुश्किल हो गया। 

चूहों की संख्या कंट्रोल हुई तो बुलानी पड़ी पुलिस

8 अक्टूबर को कार्ला ने पुलिस को फोन किया। उन्होंने कहा कि उनकी देखभाल के तहत चूहों की संख्या कंट्रोल के बाहर पहुंच चुकी है और उन्हें मदद की जरूरत है। जब अधिकारी स्थान पर पहुंचे, तो वे चौंक गए, उन्होंने देखा चूहों की संख्या काफी ज्यादा दी और वह कार के शीशों, दरवाजे पर लटके थे यहां तक की वैन से बाहर आ रहे थे।

चूहों को देख हैरान रह गई पुलिस

अधिकारियों ने उनका एक वीडियो भी बनाया जिसमें चूहे वैन की सीट और तार को कुतर रहे थे। कुछ दरवाजे पर लटके थे तो कुछ सीट को कुतर रहे थे ऐसे में महिला के लिए वैन में रहना मुश्किल हो गया था। सोशल मीडिया पर लड़की ने अपना वैन की फोटो क्लिक कर तुरंत मदद करने की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मदद की।

देखें वीडियो- 

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?