8 करोड़ रुपए में बिकी हिटलर की घड़ी, खरीदने वाले ने गुप्त रखी पहचान, यहूदी नेताओं ने की नीलामी की निंदा

Published : Aug 01, 2022, 02:48 PM ISTUpdated : Aug 01, 2022, 02:57 PM IST
8 करोड़ रुपए में बिकी हिटलर की घड़ी, खरीदने वाले ने गुप्त रखी पहचान, यहूदी नेताओं ने की नीलामी की निंदा

सार

जर्मनी के तानाशाह एडॉल्फ हिटलर की घड़ी को नीलामी में 1.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर में बेचा गया। इसपर स्वास्तिक का चिह्न बना हुआ है और 'AH' लिखा हुआ है। खरीदने वाले ने अपनी पहचान गुप्त रखी है।  

वाशिंगटन। जर्मनी के तानाशाह एडॉल्फ हिटलर द्वारा पहनी गई एक घड़ी अमेरिका के मैरीलैंड में एक नीलामी में 1.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (8.69 करोड़ रुपए) में बिकी है। घड़ी पर स्वास्तिक का चिह्न बना हुआ है। इसके साथ ही एडॉल्फ हिटलर के लिए 'AH' लिखा हुआ है। बोली लगाने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। 

नीलामी घर अलेक्जेंडर हिस्टोरिकल ऑक्शन ने घड़ी की नीलामी की। अनुमान लगाया गया था कि इसके लिए 2-4 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिल सकते हैं। इसे द्वितीय विश्व युद्ध का ऐतिहासिक वस्तु बताया गया था। नीलामी घर के अनुसार एक फ्रांसीसी सैनिक ने घड़ी पर कब्जा कर लिया था।

हिटलर के कई और सामान भी बिके
घड़ी के अलावा हिटलर के अन्य सामान भी नीलामी में बेचे गए। इनमें हिटलर की पत्नी ईवा ब्राउन की एक पोशाक, नाजी अधिकारियों की ऑटोग्राफ वाली तस्वीरें और "जूड" शब्द के साथ अंकित एक पीले कपड़े वाला स्टार ऑफ डेविड भी शामिल हैं। होलोकॉस्ट के दौरान यहूदी लोगों को नाजियों द्वारा अलग-थलग करने और परेशान करने के इरादे से पीले रंग के आर्मबैंड या बैज पहनने के लिए मजबूर किया गया था। इसकी मदद से आसानी से यहूदी लोगों की पहचान हो जाती थी। यहूदी नेताओं ने नीलामी की निंदा की और कहा कि इसका कोई ऐतिहासिक मूल्य नहीं था। 34 यहूदी नेताओं ने नीलामी को "घृणित" करार दिया। उन्होंने यह भी मांग की कि अन्य नाजी वस्तुओं को नीलामी से हटा दिया जाए।

यह भी पढ़ें- पुतिन को चाहने वाले इस युवक ने तो हद कर दी, दीवानगी में देखिए क्या करवा बैठा.. वीडियो हुआ वायरल

यूरोपीय यहूदी संघ के अध्यक्ष रब्बी मेनाचेम मार्गोलिन ने कहा कि इतिहास के सबक सीखने की जरूरत है। संग्रहालयों या उच्च शिक्षा के स्थानों में वैध नाजी कलाकृतियां हैं। आप जिन वस्तुओं को बेच रहे हैं उनका कोई ऐतिहासिक मूल्य नहीं है। हालांकि,नीलामी घर के अध्यक्ष बिल पैनागोपुलोस ने नीलामी का बचाव करते हुए कहा कि खरीदार एक यूरोपीय यहूदी है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिंडी ग्रीनस्टीन ने बताया कि इतिहास चाहे अच्छा हो या बुरा, इसे संरक्षित किया जाना चाहिए। यदि आप इतिहास को नष्ट करते हैं तो इसका कोई सबूत नहीं बचेगा कि क्या हुआ था।

यह भी पढ़ें- इजराइली जेल के अधिकारी ने महिला गार्ड को बनाया "Sex Slave", फिलिस्तीनी कैदी ने कई बार किया रेप

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?
पति दिल्ली में कर रहा दूसरी शादी की तैयारी-पाकिस्तानी निकिता ने PM मोदी से मांगा इंसाफ