कोरोना की दूसरी लहर: ब्रिटेन में 1 महीने का लॉकडाउन लगेगा, पब, रेस्तरां और गैर जरूरी दुकानें बंद रहेंगी

Published : Nov 01, 2020, 08:10 AM IST
कोरोना की दूसरी लहर: ब्रिटेन में 1 महीने का लॉकडाउन लगेगा, पब, रेस्तरां और गैर जरूरी दुकानें बंद रहेंगी

सार

दुनिया में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के खतरे को देखते हुए फ्रांस के बाद ब्रिटेन में भी लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने ऐलान किया कि 5 नवंबर से लॉकडाउन लगाया जाएगा। 

लंदन. दुनिया में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के खतरे को देखते हुए फ्रांस के बाद ब्रिटेन में भी लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने ऐलान किया कि 5 नवंबर से लॉकडाउन लगाया जाएगा। 

पीएम जॉनसन के ऐलान के साथ ही इंग्लैंड में चार हफ्ते का लॉकडाउन लगाया जाएगा। इस दौरान पब, रेस्तरा, गैर जरूरी दुकानें और दूसरी सुविधाओं के संचालन पर रोक लगा दी जाएगी। पीएम जॉनसन ने कहा कि इंग्लैंड में 5 नवंबर से 2 दिसंबर तक लॉकडाउन रहेगा।

4 हफ्ते में स्थिति की समीक्षा की जाएगी
4 हफ्ते का लॉकडाउन कर स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा। इंग्लैंड के लोगों से अपील की गई है कि जरूरी काम से ही घर से बाहर निकले। अगर संभव हो तो वर्क फ्रॉम होम करें। 

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.62 करोड़ से ज्यादा हो गया है। 3 करोड़ 39 लाख 37 हजार 845 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब तक 11.97 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

हूतियों ने लोकल मिसाइल से मार गिराया सऊदी का F-15 लड़ाकू विमान! वीडियो हुआ वायरल
US Tariff on India: फरवरी 2025 से सितंबर 2026 तक कब-कब बदला टैरिफ? पूरी टाइमलाइन