तूफान के बीच भारतीय पायलट्स ने Heathrow Airport पर उतारे दो विमान, दुनियाभर में हो रही खूब वाहवाही

तूफान के दौरान लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर भारतीय पायलट्स ने दो विमानों की सुरक्षित लैंडिंग कराई। इस कारनामे पर दुनियाभर में भारतीय पायलट्स की तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर विमान की लैंडिंग का वीडियो खूब देखा जा रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 20, 2022 8:26 AM IST / Updated: Feb 20 2022, 02:01 PM IST

लंदन। यूनिस तूफान (Storm Eunice) ने यूरोप और ब्रिटेन में कहर बरपाया है। ब्रिटेन में तो स्थिति ऐसी थी कि लोग सड़क पर खड़े नहीं रह पा रहे थे। 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा की ताकत के चलते लोगों के कदम उखड़ रहे थे। तूफान के चलते जमीन पर पेड़ गिर रहे थे और घरों को नुकसान हो रहा था। ऐसे में हवा में रहने की हिम्मत कोई कैसे करता? लिहाजा ब्रिटेन में 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं। 

ऐस समय में भारतीय पायलट्स ने दो विमानों को सुरक्षित लैंड कराकर कीर्तिमान रचा है। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में स्थित हीथ्रो एयरपोर्ट (Heathrow Airport ) की गिनती दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में होती है। यहां हर वक्त विमान लैंड और टेकऑफ करते रहते हैं, लेकिन तूफान के चलते 18 फरवरी को हीथ्रो एयरपोर्ट सुनसान था। हवा इतनी तेज थी कि कोई पायलट न लैंड करने की हिम्मत जुटा पा रहा था और न टेकऑफ कर रहा था। आसमान विमानों से पूरी तरह खाली था। ऐसे समय में भारत से दो विमान लंदन पहुंचे। 

भारतीय पायलट्स के कारनामे की हो रही तारीफ
हैदराबाद से टेकऑफ करने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-147) के पायलट अंचित भारद्वाज थे। वहीं, गोवा से टेकऑफ करने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-145) के पायलट आदित्य राव थे। दोनों पायलट्स ने तूफान के बीच बड़ी ही कुशलता से विमानों की लैंडिंग कराई। भारतीय पायलटों के इस कारनामे की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब देखा जा रहा है। विमान की लैंडिंग को Big Jet TV नाम के यूट्यूब चैनल ने लाइव स्ट्रीम किया था।

 

 

 

यह भी पढ़ें- यूक्रेन पर हमला के पीछे रूसी राष्ट्रपति पुतिन के असल मकसद को डिकोड किया दुनिया के experts ने, US के उड़े होश

वीडियो में दिख रहा है कि एक भारी-भरकम विमान लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट की ओर बढ़ता है। तेज हवा के चलते वह डगमगा जाता है। इसके बाद भी पायलट बड़ी ही कुशलता से विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा देता है। इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर लोग भारतीय पायलट्स की खूब तारीफ कर रहे हैं। दोनों पायलट्स की तारीफ करते हुए एअर इंडिया के एक अधिकारी ने मीडिया से कहा है कि हमारे कुशल पायलट्स ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उस समय अपने विमानों की लैंडिंग कराई जब कई दूसरी एयरलाइंस ऐसा नहीं कर सकीं।

यह भी पढ़ें-  यूक्रेन बार्डर पर रूस ने सैनिक तो कम किए लेकिन हथियार और फाइटर जेट्स बढ़ गए, अमेरिका बेचैन...

Share this article
click me!