Asianet News Exclusive: प्रेसिडेंट ज़ेलेंस्की की जन्मस्थली के लोग क्या सोचते अपने राष्ट्रपति के बारे में...

एशियानेट ने मंगलवार को प्रेसिडेंट के जन्मस्थली के रहने वालों से बातचीत की है। क्रिवी रिह शहर की रहने वाली एंजेलिना ने बताया कि वह उसी शहर की रहने वाली हैं जहां प्रेसिडेंट का जन्म हुआ था। वह भी उसी संस्था में पढ़ी हैं जहां प्रेसिडेंट पढ़े हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 15, 2022 6:47 PM IST / Updated: Mar 16 2022, 03:02 AM IST

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर ज़ेलेंस्की इन दिनों चर्चा में हैं। महाशक्ति रूस के हमले का जवाब दे रहे ज़ेलेंस्की के जज्बे की हर ओर तारीफ हो रही है। कामेडियन से देश के सत्ता की बागडोर संभालने वाले प्रेसिडेंट ज़ेलेंस्की का जन्म क्रिवी रिह शहर (Kryvyi Rih) में हुआ था। एशियानेट ने मंगलवार को प्रेसिडेंट के जन्मस्थली के रहने वालों से बातचीत की है। 

क्रिवी रिह शहर की रहने वाली एंजेलिना ने बताया कि वह उसी शहर की रहने वाली हैं जहां प्रेसिडेंट का जन्म हुआ था। वह भी उसी संस्था में पढ़ी हैं जहां प्रेसिडेंट पढ़े हैं। युद्ध के हालात में बहुत से लोग देश छोड़ रहे हैं। मेरे भाई, बहन व अन्य कई रिश्तेदार दूसरे देश में चले गए हैं। मैं अभी अपने मां के साथ हूं।  उन्होंने कहा कि यहां हर ओर बमबारी हो रही है। हालांकि, अभी बम नहीं गिर रहे हैं। प्रेसिडेंट ज़ेलेंस्की अच्छे व्यक्ति हैं। वह लगातार लोगों की हौसलाआफजाई कर रहे हैं। देखें पूरी बातचीत...

Latest Videos

"

 

यह भी पढ़ेंरूस की ये कैसी नैतिकता: महिलाओं और बच्चों पर सैनिकों ने बरसाई गोलियां, बच्चा समेत सात महिलाओं की मौत

रूस ने मचाई है भारी तबाही, निर्दोषों को मारा जा रहा

यूक्रेन के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव के बाहर एक सैन्य प्रशिक्षण मैदान पर रूसी सैनिकों द्वारा आठ हवाई हमले किए जाने के बाद, 35 लोगों की मौत हो गई। इस हवाई हमले में 57 लोग घायल भी हो गए हैं। यूक्रेन की सेना ने कहा कि कीव पहले से ही रूसी सेना के घेरे में है। इसके बावजूद रूसी सैनिकों ने महिलाओं और बच्चों के समूह को गोली मार दी, जो राजधानी के पास एक गांव छोड़ रहे थे। रूस के इस हमले में एक बच्चे सहित सात महिलाओं की मौत हो गई है।

मारियुपोल पर लगातार बमबारी

दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल पर रूसी सेनाओं द्वारा लगातार बमबारी जारी है। यूक्रेन का कहना है कि एक मानवीय तबाही का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें 1,500 से अधिक नागरिक मारे गए हैं। सैकड़ों हजारों नागरिकों को निकालने के प्रयास बार-बार विफल रहे हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हाल ही में, मारियुपोल में एक मस्जिद, जहां 80 नागरिक शरण ले रहे थे, पर रूसी सेना ने गोलाबारी की। नवीनतम उपग्रह फोटोज ने पूरे मारियुपोल में नागरिक बुनियादी ढांचे और आवासीय भवनों को व्यापक नुकसान दिखाया।

यह भी पढ़ें:

यूक्रेन ने रूसी सैनिकों का कराया परेड, युद्धबंदियों की माताओं को बुला रहा, रेडक्रॉस ने दुव्यर्वहार न करने की दी चेतावनी

Russia ने फेक न्यूज के खिलाफ बनाए कड़े कानून, सेना के बारे में गलत सूचना दी तो 15 साल तक की जेल की सजा

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों