यूक्रेन युद्ध और पश्चिमी देशों की आशंकाओं के बीच रूस ने बताया कि कब करेगा परमाणु हथियारों का इस्तेमाल?

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से ही परमाणु महाशक्ति देश द्वारा न्यूक्लियर हथियारों के इस्तेमाल की आशंका जताई जाने लगी थी। अमेरिका लगातार यह दावा करता आ रहा कि रूस यूक्रेन में परमाणु या जैविक हथियारों से हमला कर सकता है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 22, 2022 8:39 PM IST

मॉस्को। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine war) को एक महीना होने को है। हर दिन रूस अत्यधिक तेवर और घातक तरीके से हमले को अंजाम देने में जुटा हुआ है। यूक्रेन के कई शहर खंडहर और लाशों के मलबे के रूप में तब्दील हो चुके हैं। उधर, अमेरिकी आशंकाओं के बीच रूस ने यह ऐलान कर दिया है कि वह युद्ध में परमाणु हथियारों का कब इस्तेमाल करेगा। रूस के इस ऐलान के साथ वैश्विक सनसनी मच गई है। 

...तब ही करेगा परमाणु हथियारों का रूस इस्तेमाल

Latest Videos

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मंगलवार को कहा कि रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल तभी करेगा जब उसके अस्तित्व को खतरा हो। वह सामान्य युद्ध के दौरान ऐसे हथियारों का दुरुपयोग नहीं करेगा। रूस द्वारा यूक्रेन में अपनी सेना भेजने के लगभग चार सप्ताह बाद यह टिप्पणी पश्चिमी चिंता के बीच आई कि वहां संघर्ष परमाणु युद्ध में बदल सकता है। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन (US President Joe Biden) लगातार यह दावा कर रहे हैं कि यूक्रेन में रूस जैविक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि, उन्होंने रूस को ऐसा करने से चेताया भी है। 

यह भी पढ़ेंWorld War II के चार नाजी कैंपों से जीवित बचे 96 साल के बुजुर्ग की रूसी हमले में मौत, फ्लैट में मारे गए बोरिस

प्रेसिडेंट पुतिन ने न्यूक्लियर फोर्सेस को हाईअलर्ट पर किया

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने पिछले महीने रूस के परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखने का आदेश दिया था। आदेश के अनुरूप, रूस के रक्षा मंत्रालय ने 28 फरवरी को कहा कि उसके परमाणु मिसाइल बलों और उत्तरी और प्रशांत बेड़े को बढ़ी हुई लड़ाकू ड्यूटी पर रखा गया है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (UN Secretary General Antonio Guterres) ने 14 मार्च को कहा था कि परमाणु संघर्ष की आशंका, जो कभी अकल्पनीय थी, अब संभावना के दायरे में वापस आ गई है। उन्होंने विश्व के अन्य कई देशों से रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की संभावनाओं को भी तलाशा है। यूएन सेक्रेटरी जनरल ने कहा कि युद्ध से किसी का भला नहीं होने जा रहा है, बल्कि पूरे विश्व की मानवता के लिए यह एक बड़ा खतरा है। 

यह भी पढ़ेंमारियुपोल पर रूस ने कसा शिकंजा, दो सुपर पॉवरफुल बम गिराए, दो लाख से अधिक लोग हैं बंदरगाह शहर में फंसे

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election