कला जासूस ने ढूंढ़ी ऑस्कर वाइल्ड की 20 साल पहले चोरी हुई अंगूठी, कीमत थी 32 लाख रु.

Published : Nov 16, 2019, 03:02 PM IST
कला जासूस ने ढूंढ़ी ऑस्कर वाइल्ड की 20 साल पहले चोरी हुई अंगूठी, कीमत थी 32 लाख रु.

सार

कई साल तक अंगूठी का कुछ अता-पता नहीं चला और इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि 18 कैरेट सोने से बनी इस अंगूठी को पिघला दिया गया है, लेकिन कला जगत के आर्थर ब्रैंड ने इसे अंतत: खोज निकाला।  

एम्सटरडैम: हालैंड के एक ‘कला जासूस’ ने 20 साल पहले ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से चोरी हुई वह अंगूठी ढूंढ निकाली है जो जाने माने आयरिश लेखक ऑस्कर वाइल्ड ने किसी को तोहफे के रूप में दी थी।

‘द पिक्चर ऑफ डोरियन ग्रे’ और ‘द इम्पोरटेंस ऑफ बीइंग अर्नेस्ट’’ के लेखक वाइल्ड ने अपने एक साथी छात्र को 1876 में यह अंगूठी भेंट की थी। मैग्डलेन कॉलेज में 2002 में हुई चोरी के दौरान यह अंगूठी चुरा ली गई थी। वाइल्ड इसी कॉलेज में पढ़ते थे। उस समय इस अंगूठी की कीमत 35,000 पाउंड (40,650 यूरो या 45,000 डॉलर या 32 लाख रु.) थी।

18 कैरेट सोने की अंगूठी 

कई साल तक अंगूठी का कुछ अता-पता नहीं चला और इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि 18 कैरेट सोने से बनी बेल्ट और बकसुए के आकार वाली इस अंगूठी को पिघला दिया गया है, लेकिन कला जगत के इंडिया जोन्स कहे जाने वाले आर्थर ब्रैंड ने इसे अंतत: खोज निकाला।

मैग्डालेन कॉलेज के कोषाध्यक्ष मार्क ब्लैंडफोर्ड बेकर ने कहा कि उन्हें चोरी की गई अंगूठी के मिलने की बहुत खुशी है। उन्होंने बताया कि चार दिसंबर को एक छोटे से कार्यक्रम में यह अंगूठी वापस लौटाई जाएगी।
(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

PM Modi vision India: भारत के लिए PM मोदी के वो 4 बड़े सपने, जो बदल देंगे ग्लोबल पॉवर!
Operation Epic Fury 2.0: ईरान को घुटनों पर लाने के लिए ट्रंप के क्या हैं 3 प्लान? दूसरा सबसे खतरनाक!