जापान के पूर्व PM शिंजो आबे की डेथः इलेक्शन कैम्पेन के दौरान हमलावर ने मारी थी 2 गोली, बह गया था बहुत सारा खून

Published : Jul 08, 2022, 08:43 AM ISTUpdated : Jul 08, 2022, 04:06 PM IST
जापान के पूर्व PM शिंजो आबे की डेथः इलेक्शन कैम्पेन के दौरान हमलावर ने मारी थी 2 गोली, बह गया था बहुत सारा खून

सार

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे नहीं रहे। नारा शहर में एक कार्यक्रम में स्पीच देते समय उन्हें दो गोली मार दी गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई। गोली उनके सीने में लगी थी, जिससे बहुत सारा खून बह गया था।

टोक्यो. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत हो गई है। उन्हें गोली मारी गई थी, जिससे बहुत सारा खून बह गया था। यह हमला तब हुआ, जब वे नारा शहर में एक इलेक्शन प्रोग्राम के दौरान स्पीच दे रहे थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने कहा था कि जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था तब उनकी धड़कन नहीं चल रही थी। गोली लगने के बाद आबे जमीन पर गिर पड़े थे।

जापानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार गोली मारे जाने पर वहां भगदड़ मच गई थी। पश्चिमी जापान में शुक्रवार सुबह स्टंप स्पीच के दौरान सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला कर दिया था। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के पूर्व नेता गोली लगने के बाद सड़क पर गिर पड़े थे। स्थानीय मीडिया के अनुसार, वहां 2 गोलियों की आवाज सुनी गईं। जिस गन से शिंजो को गोली मारी वो घर पर बनी प्रतीक होती है। पुलिस ने आबे की हत्या के प्रयास के आरोप में 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने उस जगह पर एक बंदूक जब्त की, जिसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े हुए था। 

हमलावर को पुलिस ने किया अरेस्ट
आबे पश्चिमी शहर नारा में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के इलेक्शन कैम्पेन में स्पीच दे रहे थे, तभी लगभग 11: 30 बजे गोलियां चलने की आवाजे आईं। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय मीडिया NHK के एक रिपोर्टर ने कहा कि हमलावर ने आबे को गोली मारी। पुलिस से हमलावर को अरेस्ट कर लिया है। घटना स्थल नारा शहर में यामातोसैदाईजी स्टेशन(Yamatosaidaiji Station) के पास है। गोली लगने के बाद आबे का काफी खून बहते दिखा। आबे रविवार को होने वाले हाउस ऑफ काउंसलर इलेक्शन के तहत यहां प्रचार करने आए थे।

67 साल के ​​​​​​शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी(एलडीपी) पार्टी से जुड़े थे। वे 2006-07 तक जापान के प्रधानमंत्री रहे। जापान के तेजतर्रार लीडर्स में शुमार आबे ने आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस के चलते 2007 में पीएम पद छोड़ दिया था। वे लगातार 7 साल 6 महीने तक पीएम रहे। पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम दर्ज रहा है।


52 साल की उम्र में पीएम बने थे शिंजो आबे?
शिंजो आबे का जन्म 21 सितंबर, 1954 को राजधानी टोक्यो में हुआ था। वे 26 सितंबर, 2006 को 52 साल की उम्र में जापान के प्रधानमंत्री बने। 1941 में फुमिमारो कोनो के बाद वो जापान के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री रहे। 68 साल के शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे समय तक PM भी रहे। वे 2006-07 और 2012 से 2020 तक, 2 टर्म में करीब 9 साल तक जापान के प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले सबसे ज्यादा वक्त तक पीएम रहने का रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था।

बीमारी के चलते छोड़ा था पीएम पद
शिंजो आबे ने 2020 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल, उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती थी, जिसके चलते उन्होंने ऐसा किया था। शिंजो आबे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत अच्छे मित्र थे। शिंजो आबे जब गुजरात और वाराणसी की यात्रा पर आए थे तब उन्होंने मोदी के साथ गंगा घाट पर आरती की थी। भारत सरकार ने 25 जनवरी, 2021 को उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा था। 8 जुलाई, 2022 को नारा शहर में गोली मार उनकी हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें
ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने कह दी बड़ी बात...अपने उत्तराधिकारी को लेकर किया यह खुलासा
दुनिया की 8 बड़ी खबरें: सिंगापुर में विदेश मंत्री की मीटिंग, ब्रिटेन में बोरिस जानसन सरकार पर गहराया संकट

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

न्यूयॉर्क फायर ट्रेजेडी: भारतीय छात्रा की नींद में मौत, पड़ोसी बिल्डिंग से कैसे कमरे तक पहुंची आग?
अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?