वाह! न्यूयॉर्क में भी कर सकेंगे अयोध्या राम मंदिर के दर्शन, भारत दिवस परेड पर प्रदर्शित की जाएगी झांकी

Published : Jul 03, 2024, 08:44 AM IST
Ayodhya Ram mandir

सार

अयोध्या राम मंदिर को लेकर सुखद खबर सामने आ रही है। अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति को न्यूयॉर्क में आयोजित भारत दिवस परेड में प्रदर्शित किया जाएगा। 18 अगस्त को न्यूयॉर्क में यह कार्यक्रम आयोजित होना है। 

वर्ल्ड न्यूज। अयोध्या के राम मंदिर की ख्याति सिर्फ भारत ही नहीं दूर-दूर तक फैली हुई है। यही वजह है कि न्यूयॉर्क में भी अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति यानी क्लोन प्रदर्शित किया जाएगा। न्यूयॉर्क में 18 अगस्त को हर साल की तरह इस बार भी भारत दिवस परेड का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन कार्यक्रम में अयोध्या राम मंदिर के प्रतिरूप को भी प्रदर्शित किया जाएगा जो लाखों अमेरिकी और भारतीयों के आकर्षण का केंद्र होगा। इसके लिए अभी से तैयारी की जा रही है। 

18 फीट लंबा, 9 फीट चौड़ा और 8 फीट ऊंचा क्लोन बनेगा
इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका (वीएचपीए) के महासचिव अमिताभ मित्तल ने बताया है कि अयोध्या राम मंदिर के दर्शन अब अमेरिका में बसे तमाम लोग चाहे वह भारतीय हों या अमेरिका यहां भी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि भारत दिवस परेड पर राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई जा रही है। यह 18 फीट लंबी, नौ फीट चौड़ी और आठ फीट ऊंची होगी। संयुक्त राज्य अमेरिका में राम मंदिर की प्रतिकृति प्रदर्शित की जाएगी। यह भारत के लिए सम्मान की बात है। 

पढ़ें अयोध्या राम मंदिर की छत से पानी की एक बूंद भी नहीं टपक रही, ट्रस्ट ने रिपोर्ट को किया खारिज

150,000 से अधिक लोग वार्षिक परेड में होते हैं शामिल
न्यूयॉर्क में हर साल होने वाली भारत दिवस परेड हिंदुस्तान के बाह भारत के स्वतंत्रता दिवस का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है। इस बड़े आयोजन में सामान्य तौर पर हर साल करीब 150,000 से अधिक लोग परेड देखने के लिए आते हैं। इसमें भारत से जुड़ी कई खूबसूरत झांकियां दिखाई जाती हैं। परेड मिडटाउन न्यूयॉर्क में ईस्ट 38वीं स्ट्रीट से ईस्ट 27वीं स्ट्रीट तक चलती है। यह भारतीयों के बड़ा उत्सव होता है। 

फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (FAI ) की ओर से इस परेड का आयोजन किया जाता है। इस दिन न्यूयॉर्क की सड़कों पर भारतीय अमेरिकी समुदायों और संस्कृति की विविधता को दर्शने वाली कई झांकियां प्रदर्शित की जाती हैं।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US President Powers: बुरी तरह हारकर भी ट्रम्प नहीं होंगे बेबस, US राष्ट्रपति के पास ऐसी कौन-सी ताकत?
LA Mayor Election: कौन हैं नित्या रमन? कैरेन बास को हराकर कैसे बनीं अमेरिका के बड़े शहर की मेयर?