BBC के लाइव रेडियो शो में कॉलर ने पीएम मोदी को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, किसान आंदोलन पर चल रही थी चर्चा

Published : Mar 03, 2021, 04:14 PM IST
BBC के लाइव रेडियो शो में कॉलर ने पीएम मोदी को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, किसान आंदोलन पर चल रही थी चर्चा

सार

 बीबीसी के एक लाइव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। दरअसल, बीबीसी एशियाई नेटवर्क के बिग डिबेट रेडियो शो के दौरान एक वक्ता ने पीएम मोदी को लेकर अपशब्द कहे। इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी विरोध हो रहा है। 

लंदन. बीबीसी के एक लाइव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। दरअसल, बीबीसी एशियाई नेटवर्क के बिग डिबेट रेडियो शो के दौरान एक वक्ता ने पीएम मोदी को लेकर अपशब्द कहे। इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी विरोध हो रहा है। 

बिग डिबेट में सिखों और भारत के लोगों के प्रति नस्ली भेदभाव पर आयोजित एक डिबेट में चर्चा के दौरान किसान आंदोलन पर बात होने लगी। इसी दौरान एक कॉलर ने पीएम मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

बीबीसी का हो रहा विरोध
इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बीबीसी का विरोध हो रहा है। लोगों का सवाल है कि बीबीसी ने कैसे इस आपत्तिजनक कमेंट को ऑन एयर होने दिया। 

बीबीसी को मांगनी चाहिए माफी
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि बीबीसी क्या इस बात के लिए माफी मांगने चाहिए। इसके साथ ही बीबीसी को कार्यक्रम में शामिल लोगों की जांच करनी चाहिए। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद यह बॉयकॉट बीबीसी ट्रेंड करने लगा। 
्

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

PM Modi Peace Efforts: पुतिन ने की मोदी की तारीफ, अमित शाह बोले- ये हर हिंदुस्तानी के लिए गर्व की बात
Anant Ambani: अब यूनिवर्सिटी में सस्टेनेबिलिटी पढ़ाएंगे अनंत अंबानी? जानें ‘Professor of Practice’ का मतलब