सेक्स पार्टियों में शामिल होती थी ये PM, अश्लीलता के पन्नों में चौंकाने वाला सच

पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के निजी जीवन पर एक नई किताब ने सनसनी मचा दी है। किताब के मुताबिक, भुट्टो के कई पुरुषों के साथ अवैध संबंध थे और वे सेक्स पार्टियों में शामिल होती थीं।

Asianetnews Hindi Stories | Published : Sep 9, 2024 8:43 AM IST

पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो (Pakistan first woman Prime Minister Benazir Bhutto) का निजी जीवन एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। बेनजीर भुट्टो पर एक नई किताब प्रकाशित हुई है। इस किताब में दावा किया गया है कि बेनजीर भुट्टो के कई पुरुषों के साथ अवैध संबंध थे और वे विदेशों में सेक्स पार्टी (sex party) में शामिल होती थीं। इसे पढ़कर लोग इस पर बहस कर रहे हैं कि इसमें कितनी सच्चाई है।  

भुट्टो परिवार की सदस्य और जुल्फिकार अली भुट्टो (Zulfiqar Ali Bhutto) की बेटी बेनजीर ने महज 35 साल की उम्र में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। हार्वर्ड और ऑक्सफोर्ड से पढ़ी-लिखी बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की बेहद लोकप्रिय नेता थीं। भुट्टो ने भले ही अच्छा शासन किया हो लेकिन उनका निजी जीवन काफी विवादों से घिरा रहा. 

Latest Videos

नई किताब में क्या है? : 'इंडीसेंट कॉरेस्पोंडेंस: द सीक्रेट सेक्स लाइफ ऑफ बेनजीर भुट्टो' (Indecent Correspondence: The Secret Sex Life of Benazir Bhutto) नाम से यह किताब प्रकाशित हुई है। इसे रोशन मिर्जा (Roshan Mirza) ने लिखा है।  रोशन मिर्जा ने अपनी किताब में  बेनजीर भुट्टो की अश्लीलता और निजी जीवन के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

किसके साथ थे बेनजीर भुट्टो के संबंध? :  किताब में दावा किया गया है कि बेनजीर के कई पुरुषों के साथ अवैध संबंध थे। बताया गया है कि भुट्टो के अपनी उम्र से आधे मोरक्को के एक गो-गो ब्वॉय के साथ शारीरिक संबंध थे। इस मोरक्कन लड़के ने भी इस बात को स्वीकार किया है। उसने खुद कहा है कि उसके बेनजीर के साथ शारीरिक संबंध थे।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ संबंध : किताब में इस बात का भी जिक्र है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ भी बेनजीर के संबंध होने की बात कही गई है। बताया गया है कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान इमरान खान और बेनजीर भुट्टो के बीच शारीरिक संबंध थे। हालांकि, इस बात का जिक्र लेखक क्रिस्टोफर सैंडफोर्ड ने अपनी किताब में किया है। दोनों को कई बार सार्वजनिक रूप से साथ देखा गया था।  

अमेरिका में सेक्स पार्टी : छोटी उम्र के लड़के के साथ संबंध बनाने के अलावा, बेनजीर भुट्टो को पार्टी करना भी पसंद था। वे  सेक्स पार्टियों में भी शामिल होती थीं। 'इंडीसेंट कॉरेस्पोंडेंस: द सीक्रेट सेक्स लाइफ ऑफ बेनजीर भुट्टो' किताब में दावा किया गया है कि बेनजीर अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत शेरी रहमान के साथ मिलकर  सेक्स पार्टियों का आयोजन करती थीं। 

27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी के लियाकत नेशनल बाग में भुट्टो की हत्या कर दी गई थी। वह 1988 से 1990 तक और 1993 से 1996 तक पाकिस्तान की 11वीं और 13वीं प्रधानमंत्री रहीं। 1987 में भुट्टो ने आसिफ अली जरदारी से शादी की थी.

Share this article
click me!

Latest Videos

बच्चों के बीच जाकर जब टीचर बन गए CM Yogi Adityanath, दिए सवालों के जवाब
रायबरेलीः बाल काटने वाले नाई को राहुल गांधी ने भिजवाए 4 गिफ्ट
जमानतः 7 शर्तों में बंधकर जेल से बाहर आएंगे अरविंद केजरीवाल
घाटी में चुनाव लड़ने वाली ये खूबसूरत लड़की कौन? कहा- फाइट में नहीं है BJP
Akhilesh Yadav ने क्यों यूपी को बता दिया फर्जी एनकाउंटर की राजधानी #Shorts