ब्राजील में सुसाइड अटैक: हमलावर ने की सुप्रीम कोर्ट में घुसने की कोशिश, वीडियो

Published : Nov 14, 2024, 09:20 AM IST
Brazil Suicide Bombing

सार

ब्राज़ील की राजधानी ब्रासीलिया में सुप्रीम कोर्ट के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो धमाके दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वर्ल्ड डेस्क। ब्राजील में बुधवार को सुसाइड अटैक (Brazil Suicide Bombing) हुआ। विस्फोटकों को शरीर पर बांधकर हमलावर आया और सुप्रीम कोर्ट में घुसने की कोशिश की। इसी दौरान धमाका हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना राजधानी ब्रासीलिया में घटी।

बम विस्फोट के बाद सुप्रीम कोर्ट के इमारत से जजों, वकीलों और अन्य कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो में कोर्ट के बाहर दो धमाके दिखाए गए हैं। पहले और दूसरे धमाके के बीच 20 सेकंड का अंतर है।

 

 

बम धमाका ब्रासीलिया के प्राका डॉस ट्रेस पोडेरेस में हुई। इस इलाके में ब्राजील की मुख्य सरकारी इमारतें स्थित हैं। ब्राजील की संघीय पुलिस ने कहा कि वह जांच कर रही है। आत्मघाती हमला किसने किया और उसका मकसद क्या था इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

 

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

होर्मुज़ में बढ़ा तनाव: ड्रोन इंटरसेप्ट के बाद अमेरिका का ईरानी रडार ठिकानों पर बड़ा हमला
Top 10 Morning News: धरती से अंतरिक्ष तक हड़कंप! RBI, ट्रंप और NASA की खबरों ने चौंकाया