यूक्रेन में रूसी सेना की ओर से लड़ने के लिए एक हजार चेचन लड़ाके, रमजान कादिरोव के रिश्तेदार कर रहे नेतृत्व

Published : Mar 17, 2022, 11:20 PM ISTUpdated : Mar 17, 2022, 11:28 PM IST
यूक्रेन में रूसी सेना की ओर से लड़ने के लिए एक हजार चेचन लड़ाके, रमजान कादिरोव के रिश्तेदार कर रहे नेतृत्व

सार

कादिरोव के एक रिश्तेदार, आप्टी अलाउद्दीनोव चेचन गणराज्य के एक हजार लड़कों का नेतृत्व कर रहे हैं। यूक्रेन के डिनाज़ीफिकेशन (denazification) और डिमिलिट्रीजेशन (demilitarization) के लिए विशेष अभियान के लिए यह लड़ाके पहुंचे हैं।

मास्को। यूक्रेन में रूसी सेना का साथ देने और लड़ने के लिए चेचन गणराज्य के लड़ाके पहुंच चुके हैं। करीब एक हजार चेचन (Chechan) लड़ाके रूस की ओर से लड़ेंगे। चेचन नेता रमजान कादिरोव (Chechen leader Ramzan Kadyrov) ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन में रूस के लिए लड़ने के लिए एक हजार चेचन स्वयंसेवक अपने रास्ते पर हैं।

कादिरोव ने टेलीग्राम पर कहा कि उनके एक रिश्तेदार, आप्टी अलाउद्दीनोव (Apty Alaudinov) चेचन गणराज्य के एक हजार लड़कों का नेतृत्व कर रहे हैं। यूक्रेन के डिनाज़ीफिकेशन (denazification) और डिमिलिट्रीजेशन (demilitarization) के लिए विशेष अभियान के लिए यह लड़ाके पहुंचे हैं।

United Nations कर रहा युद्ध विराम की अपील

यूक्रेन में रूस द्वारा छेड़े गए युद्ध को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र संभावनाओं को तलाश रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ, युद्ध को रोकने के लिए रूस के करीबी देशों के संपर्क में भी है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए मध्यस्थता के प्रयासों पर चीन, भारत और कई अन्य देशों के साथ निकट संपर्क में है।
यूएन सेक्रेटरी जनरल ने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कि यूक्रेन" में आग लगी है और दुनिया की आंखों के सामने देश को नष्ट किया जा रहा है। गुटेरेस ने जोर देकर कहा कि यह यूक्रेन के लोगों पर व्याप्त आतंक को रोकने और कूटनीति और शांति के रास्ते पर चलने का समय है।

उन्होंने कहा कि शांति की अपील सुनी जानी चाहिए। यह त्रासदी रुकनी चाहिए। कूटनीति और बातचीत के लिए कभी देर नहीं होती। हमें संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों के आधार पर शत्रुता और गंभीर बातचीत की तत्काल समाप्ति की आवश्यकता है। गुटेरेस ने कहा कि महिलाओं और बच्चों सहित अनगिनत निर्दोष लोग मारे गए हैं। रूसी बलों की चपेट में आने के बाद, सड़कें, हवाई अड्डे और स्कूल खंडहर में पड़े हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, कम से कम 24 स्वास्थ्य सुविधाओं पर हमला हुआ है। 

यह भी पढ़ें:

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने दिया येरूशलम में पुतिन के मिलने का प्रस्ताव, बोले-नफ्ताली बेनेट करें मध्यस्थता

रूस की ये कैसी नैतिकता: महिलाओं और बच्चों पर सैनिकों ने बरसाई गोलियां, बच्चा समेत सात महिलाओं की मौत

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bangladesh: यूपी से छोटा, फिर भी 8वां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, जानिए बांग्लादेश के 7 दिलचस्प FACTS
Nile River Tragedy: दुनिया की सबसे लंबी नील नदी में नाव पलटी, 15 की मौत, कई अब भी लापता