
China Laser Technology: चीन के वैज्ञानिकों ने एक नई लेजर तकनीक बनाई है जो 1.36 किलोमीटर दूर से बहुत छोटे अक्षरों और बारीक चीजों को भी साफ-साफ देख सकती है। यह दावा एक वैज्ञानिक शोध में किया गया है, जो Physical Review Letters नाम की प्रसिद्ध विज्ञान पत्रिका में छपा है।
चीन की यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने इस नई लेजर तकनीक का परीक्षण किया है। यह तकनीक आम कैमरों की तरह सीधे तस्वीर पर ध्यान नहीं देती, बल्कि उस रोशनी को पढ़ती है जो किसी चीज से टकराकर वापस आती है। इस तकनीक को एक्टिव इंटेंसिटी इंटरफेरोमेट्री कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: चीन ने पाकिस्तान द्वारा भारत पर इस्तेमाल किए गए हथियारों पर सवालों को टाला
वैज्ञानिकों का कहना है कि यह नई तकनीक उन चीजों को भी देख सकती है जो खुद से कोई रोशनी नहीं निकालतीं जैसे हमारे आस-पास की सामान्य वस्तुएं। पहले तक ऐसी तकनीक सिर्फ उन वस्तुओं पर काम करती थी जो खुद चमकती थीं, जैसे कि आसमान में चमक रहे सितारे। लेकिन अब इस नए तरीके से कोई भी चीज, चाहे वह चमकती हो या नहीं उसे दूर से भी साफ देखा जा सकता है। यह खोज इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे दूर की छोटी-छोटी चीजों को भी बेहतर तरीके से देखा और पहचाना जा सकेगा।
चीन के वैज्ञानिकों ने बताया कि उनकी इस तकनीक की मदद से वे 3 मिमी आकार के अक्षरों को भी साफ-साफ पढ़ सकेंगे, जो एक पेंसिल की मोटाई से भी छोटे हैं। उन्होंने कहा यह तकनीक सामान्य टेलिस्कोप से 14 गुना बेहतर दिखता है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।