ट्रंप को लुभाने में जुटा चीन, अमेरिकी उत्पाद की 16 कैटेगरी से हटाया शुल्क


चीन के इस कदम को अमेरिका के साथ अगले महीने होने वाली वार्ता के साथ देखा जा रहा है। दरअसल चीन और अमेरिका अक्टूबर के महीने में नए दौर की व्यापार वार्ता शुरू कर रहे हैं, जिसमें चीन अमेरिका से कई मामलों में व्यावसायिक रियायत चाहता है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 11, 2019 11:54 AM IST / Updated: Sep 11 2019, 06:53 PM IST

बीजिंग. चीन ने बुधवार को अमेरिका के उत्पादों की 16 श्रेणियों के ऊपर लगे शुल्क को हटाने की घोषणा की है। चीन के इस कदम को अमेरिका के साथ अगले महीने होने वाली वार्ता के साथ देखा जा रहा है। दरअसल चीन और अमेरिका अक्टूबर के महीने में नए दौर की व्यापार वार्ता शुरू कर रहे हैं, जिसमें चीन अमेरिका से कई मामलों में व्यावसायिक रियायत चाहता है। इसी वजह से चीन ने यह कदम उठाया है। 

चीन और अमेरिका के बीच चल रहा है व्यापार युद्ध
गौरतलब है कि पिछले एक साल से अधिक समय से दोनो देश व्यापार युद्ध में शामिल हैं और एक-दूसरे के सामान पर सैंकड़ों अरब डॉलर का शुल्क लगा चुके हैं। लेकिन चीन के इस कदम के बाद आसार हैं कि इस युद्ध में नरमी आएगी। और अमेरिका भी अब चीन के सामानों पर लगाए जा रहे शुल्क पर रियायत देना शुरू करेगा। 
  
17 सितंबर से प्रभावी होगी छूट

चीन के सीमा शुल्क आयोग के अनुसार, यह छूट 17 सितंबर से प्रभावी होगी। छूट की समयसीमा एक साल रखी गई है। आयोग ने शुल्क के दायरे से निकलने वाले उत्पादों की दो सूचियां जारी की हैं। इन यूचियों में समुद्री खाद्य उत्पाद तथा कैंसर के रोकथाम की दवाएं शामिल हैं।

पहली बार चीन ने दी रियायत 
अपको बता दें कि यह पहला मौका है जब चीन ने कुछ उत्पादों से शुल्क हटाने की घोषणा की है। छूट पाने वाले अन्य उत्पादों में अल्फाल्फा पैलेट (पशुओं का चारा), मछलियों का चारा, चिकित्सकीय लिनियर और एक्सेलेरेटर को भी शामिल किया गया है।

(नोट- यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

Share this article
click me!