चीन सरकार ने जारी किया खास आदेश, 15 दिनों तक कबूतरों के उड़ने पर रोक

Published : Sep 15, 2019, 04:29 PM IST
चीन सरकार ने जारी किया खास आदेश, 15 दिनों तक कबूतरों के उड़ने पर रोक

सार

चीन ने मध्य बीजिंग में पतंगों, ड्रोनों और कबूतरों को उड़ाने पर रोक लगा दी है। सरकार की वेबसाइट पर जारी सार्वजनिक नोटिस के अनुसार विमान उड़ान की सुरक्षा पर असर डालने वाली गतिविधियां 15 सितंबर से एक अक्टूबर तक राजधानी के 16 जिलों में से सात में निषिद्ध रहेंगी।  


बीजिंग. एक अक्टूबर को कम्युनिस्ट शासन की 70 वीं वर्षगांठ के लिए सैन्य परेड की तैयारी में जुटे चीन ने मध्य बीजिंग में पतंगों, ड्रोनों और कबूतरों को उड़ाने पर रोक लगा दी है। सरकार की वेबसाइट पर जारी सार्वजनिक नोटिस के अनुसार विमान उड़ान की सुरक्षा पर असर डालने वाली गतिविधियां 15 सितंबर से एक अक्टूबर तक राजधानी के 16 जिलों में से सात में निषिद्ध रहेंगी।

चीन लगातार दूसरे सप्ताहांत को परेड अभ्यास कर रहा है। रविवार को सैन्य विमानों ने निर्धारित मार्गों पर उड़ान भरी। उससे पहले टैंकों और सैन्य वाहनों ने पिछली रात उसी मार्ग पर परेड की थी। एक अक्टूबर 1949 को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना की याद में बीजिंग के थ्यानमेन चौराहे पर विशाल कार्यक्रम की योजना है और यह परेड उसी का हिस्सा है।

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Imran Khan Health Update: जेल में गई इमरान खान की आंख की रोशनी, मेडिकल रिपोर्ट चौंकाने वाली
Bangladesh: यूपी से छोटा, फिर भी 8वां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, जानिए बांग्लादेश के 7 दिलचस्प FACTS