
इस्लामाबाद। पाकिस्तान आर्थिक रूप से कंगाल हो गया है। आटा के लिए पाकिस्तान के लोग मारे-मारे फिर रहे हैं। महंगाई बढ़ने और कमाई कम होने से गरीबों के लिए दो वक्त की रोटी जुटा पाना मुश्किल हो रहा है। इस मुश्किल घड़ी में पाकिस्तान को अपने दोस्त चीन से मनचाही मदद नहीं मिल रही है।
चीन के साथ दोस्ती को पाकिस्तान हिमालय से ऊंची और समुद्र से गहरी बताता है, लेकिन कंगाली के दिनों में चीन पाकिस्तान की ओर मदद का हाथ नहीं बढ़ा रहा है। दूसरी ओर चीन पाकिस्तान की मजबूरी का फायदा अलग उठा रहा है। एक रिपोर्ट से जानकारी सामने आई है कि चीन पाकिस्तान से लड़कियों को आयात कर देह व्यापार की मंडी में झोंक रहा है। इस बात का विरोध करने की जगह पाकिस्तान की कंगाल सरकार मदद करती दिख रही है।
पाकिस्तान की लड़कियों से चीन में कराया जा रहा देह व्यापार
रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन CPEC (China Pakistan Economic Corridor) प्रोजेक्ट का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कर रहा है। चीन अब पाकिस्तान से महिलाओं की तस्करी कर अपने देश ले जा रहा है। चीन के लोग पाकिस्तान आकर दूसरे धर्म की नाबालिग लड़कियों से शादी करते हैं। इसके बाद लड़कियों को चीन ले जाया जाता है और उन्हें देह व्यापार के धंधे में डाल दिया जाता है।
यह भी पढ़ें- यूक्रेन में VVIP सवार हेलिकॉप्टर रिहायसी बिल्डिंग से टकराकर क्रैश, 16 से ज्यादा मौत, 3 बड़े मंत्री भी शामिल
पाकिस्तान की सरकार ने साध रखी है चुप्पी
विशेषज्ञों के अनुसार चीन के लोग पाकिस्तान की लड़कियों की तस्करी शादी के नाम पर कर रहे हैं। पाकिस्तान की सरकार इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही है। चीन के कर्ज के बोझ तले दबा पाकिस्तान इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। यहां तक कि सरकार लड़कियों की तस्करी में मदद करती दिख रही है। चीन के लोग फर्जी बिजनेस डॉक्यूमेंट्स की मदद से पाकिस्तान की लड़कियों को अपने देश ले जा रहे हैं। चीन के लोग लड़कियों के परिवार को शादी के लिए 5 हजार से 35 हजार डॉलर तक देते हैं।
यह भी पढ़ें- स्टेडियम में समलैंगिक सेक्स व डकैती के 9 आरोपियों को मिली क्रूर सजा, कोड़े मारे- 4 के हाथ काट डाले
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।