पाकिस्तान: बलूचिस्तान के ग्वादर में चीनी इंजीनियरों पर आतंकी हमला, सुरक्षाबलों ने दो दहशतगर्दों को मार गिराया

Published : Aug 13, 2023, 02:41 PM IST
Pakistan terrorist attack

सार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान के ग्वादर में चीनी इंजीनियरों (Terrorist attack on Chinese engineers) को ले जा रहे काफिले पर आतंकी हमला हुआ। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर में चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रहे एक काफिले पर आतंकी हमला (Terrorist attack in Pakistan) हुआ है। काफिले के साथ चल रहे सुरक्षाबलों ने आतंकियों का मुकाबला किया। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार दिया है। दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। अन्य आतंकी घायल स्थिति में मौके से भाग गए। गोलीबारी जारी रहने के कारण इलाके को खाली कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

चीनी इंजीनियरों पर ग्वादर में फकीर ब्रिज पर हमला हुआ। वे एक चीनी निर्माण कंपनी के लिए काम कर रहे हैं। द बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ग्वादर में विस्फोटों और गोलियों की आवाज सुनी कई है। सड़कों को बंद कर दिया गया है। सरकारी अधिकारियों ने चीनी इंजीनियरों पर हमले की पुष्टि की है। हमला रविवार सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। इसके बाद लगभग दो घंटे तक भीषण गोलीबारी हुई।

बलूच लिबरेशन आर्मी ने किया हमला

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के आत्मघाती दस्ते माजिद ब्रिगेड ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पाकिस्तान में चीनी वाणिज्य दूतावासों ने बलूचिस्तान और सिंध में अपने नागरिकों को अगले आदेश तक घरों में रहने के आदेश जारी किए हैं। पिछले साल मई में कराची विश्वविद्यालय में चीन द्वारा बनाए गए कन्फ्यूशियस संस्थान के कर्मचारियों को ले जा रही एक मिनीबस पर आत्मघाती हमला किया गया था। एक बुर्का पहने बलूच महिला आत्मघाती हमलावर ने हमला किया था। इसमें तीन चीनी नागरिकों सहित चार लोगों की मौत हुई थी। हमले की जिम्मेदारी BLA ने ली थी।

जुलाई 2021 में उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में इंजीनियरों को ले जा रही एक बस पर बमबारी की गई थी। इस हमले में 9 चीनी मजदूरों सहित तेरह लोगों की मौत हो गई थी। दबाव में आकर पाकिस्तान ने मारे गए चीनी मजदूरों के परिवारों को लाखों डॉलर का मुआवजा दिया था। चीन ने हमले की जांच के लिए अपनी टीम भेजी थी।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ, VIDEO वायरल, जानिए क्यों?
दुबई में सीक्रेट शादी, पाकिस्तान कनेक्शन और 17 बैंक अकाउंट-क्या है असम के मनी लॉन्ड्रिंग की कहानी?