अलगाव नहीं, उपलब्धि: जानें भारत को लेकर चीनी विदेश मंत्री ने कही ये बड़ी बातें

Published : Jan 27, 2025, 02:20 PM ISTUpdated : Jan 27, 2025, 02:22 PM IST
Chinese Foreign Minister Wang Yi

सार

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री से मुलाकात की और संबंध सुधारने पर ज़ोर दिया। सीमा विवाद के बाद दोनों देशों के बीच यह एक अहम कदम है। क्या वाकई नए रिश्तों की शुरुआत होगी?

बीजिंग। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को बीजिंग में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चीन और भारत को "संदेह" और "अलगाव" की जगह "पारस्परिक समर्थन और पारस्परिक उपलब्धि" को प्राथमिकता देनी चाहिए।

पूर्वी लद्दाख में LAC (वास्तविक नियंत्रण रेखा) भारत और चीन की सेना के बीच हुए संघर्ष के बाद दोनों देशों के संबंध लंबे समय तक खराब रहे हैं। पिछले कुछ समय में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के प्रयास हुए हैं। मिस्री की चीन यात्रा दोनों देशों के बीच एक महीने से कुछ अधिक समय में दूसरी हाई-प्रोफाइल मुलाकात है।

दोनों देशों के हित में है चीन-भारत संबंधों में सुधार

वांग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बैठक के बाद से हुई प्रगति का हवाला दिया। उन्होंने कहा, "दोनों पक्षों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। मिलकर काम करना चाहिए। अधिक ठोस उपायों पर विचार करना चाहिए और आपसी समझ, सहयोग और उपलब्धि के लिए काम करना चाहिए। चीन-भारत संबंधों में सुधार दोनों देशों के हित में है।"

मिस्री की बीजिंग यात्रा सीमा मुद्दों पर चर्चा के लिए चीन और भारत के विशेष प्रतिनिधियों के बीच 23वीं बैठक के तुरंत बाद हो रही है। दोनों पक्षों ने 2020 के गलवान संघर्ष के बाद फिर से विश्वास बनाने की कोशिश की है। भारत ने चीन से साफ कहा है कि जब तक सीमा पर शांति नहीं होगी तब तक संबंध सामान्य नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें- अवैध प्रवासियों की तलाश: न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी के गुरुद्वारों में पहुंचे अधिकारी

बता दें कि 2020 में गलवान में चीनी घुसपैठ के चलते दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुआ था। इसके बाद दोनों देशों ने सीमा पर सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी थी। लंबे समय तक चीन और भारत के सैनिक आमने-सामने तैनात रहे। सैन्य और कूटनीतिक स्तरों पर बातचीत के बाद कुछ टकराव बिंदुओं पर सैनिकों की वापसी हुई है। पूरी तरह से सेना की वापसी अभी तक नहीं हो पाई है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US में 80000 वीजा कैंसल होने के बीच जानें दुनिया में कितने तरह के VISAS होते हैं?
ईगोबाज ट्रंप के सामने नहीं झुक रहा भारत, US राष्ट्रपति ने दी और टैरिफ लगाने की धमकी-क्या नुकसान होगा?