कोरोना का कहर: अमेरिका में हर रोज 1.5 लाख केस मिल रहे, यूरोप के देशों में भी तेजी से बढ़ रहे मामले

Published : Nov 13, 2020, 02:13 PM IST
कोरोना का कहर: अमेरिका में हर रोज 1.5 लाख केस मिल रहे, यूरोप के देशों में भी तेजी से बढ़ रहे मामले

सार

कोरोना का कहर दुनिया भर में जारी है। अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका के देशों में कोरोना की अब दूसरी लहर नजर आने लगी है। अमेरिका में हर रोज करीब 1.5 लाख मामले सामने आ रहे हैं। यहां पिछले 9 दिन से हर रोज 1 लाख मामले सामने आ रहे हैं। 

नई दिल्ली. कोरोना का कहर दुनिया भर में जारी है। अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका के देशों में कोरोना की अब दूसरी लहर नजर आने लगी है। अमेरिका में हर रोज करीब 1.5 लाख मामले सामने आ रहे हैं। यहां पिछले 9 दिन से हर रोज 1 लाख मामले सामने आ रहे हैं। 

यूरोप में भी कोरोना की दूसरी लहर देखने को मिल रही है। यहां इटली, फ्रांस, जर्मनी जैसे देशों में 20000-40000 केस सामने आ रहे हैं। यूरोप में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए कई देशों में फिर से प्रतिबंध लगने लगे हैं। फ्रांस और ब्रिटेन के कई हिस्सों में लॉकडाउन भी लगाया गया है। 

अफ्रीका में क्या है हाल?
अफ्रीका में भी कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। ब्राजील में 30 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। दुनियाभर में कोरोना में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है।

भारत में 44,878 नए केस सामने आए
भारत में पिछले 24 घंटे में 44,878 नए केस सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना के 87.28 लाख केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 24 घंटे में भारत में 547 लोगों ने अपनी जान गंवाई। अब तक देश में 1,28,668 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, भारत में अब तक 81,15,580 लोग ठीक हो चुके हैं। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Tehran Attack: अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी रक्षामंत्री और कमांडर की मौत की खबर
तेहरान पर हमले की 10 EXCLUSIVE PHOTOS: जमीन से आसमान तक धुआं-धुआं