दक्षिण कोरिया में 179 की मौत, जानें 2024 में और कहां हुए बड़े विमान हादसे

Published : Dec 29, 2024, 11:01 AM IST
Jeju Air aircraft

सार

2024 में कई विमान हादसे हुए, जिनमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई। दक्षिण कोरिया, जापान, रूस, नेपाल, ब्राजील और कजाकिस्तान में हुए इन हादसों के कारणों की जाँच की जा रही है।

वर्ल्ड डेस्क। दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हुए विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 179 हो गई है। विमान में 181 लोग सवार थे। दो लोगों को जिंदा निकाला गया। चंद दिनों पहले कजाकिस्तान में एक यात्री विमान क्रैश हुआ था, जिसके चलते 38 लोगों की मौत हुई थी। जानें 2024 में कौन-कौन से बड़े विमान हादसे हुए।

2 जनवरी: जापान के हनेडा एयरपोर्ट पर दो विमानों में टक्कर

जापान की राजधानी टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट के रनवे पर जापान एयरलाइंस एयरबस A350 और जापान कोस्ट गार्ड विमान के बीच टक्कर हो गई थी। एयरलाइंस एयरबस की फ्लाइट में सवार सभी 379 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। कोस्ट गार्ड विमान में सवार चालक दल के पांच सदस्यों की मौत हुई थी।

24 जनवरी: रूस में इल्यूशिन आईएल-76एम हादसा

रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में एक रूसी इल्यूशिन आईएल-76एम परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके चलते 65 यूक्रेनी युद्धबंदियों सहित सभी 74 लोग मारे गए थे। मॉस्को ने दावा किया था कि विमान को बेलगोरोड में एक यूक्रेनी रॉकेट द्वारा मार गिराया गया।

24 जुलाई: सौर्य एयरलाइंस CRJ200 क्रैश

नेपाल में सौर्य एयरलाइंस द्वारा संचालित बॉम्बार्डियर CRJ200 काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के दौरान क्रैश हो गया था। विमान में सवार 19 लोगों में से 18 की मौत हो गई थी। पायलट जीवित बचा था।

9 अगस्त: वोएपास एयरलाइंस एटीआर-72 क्रैश

ब्राजील के साओ पाउलो में वोएपास एयरलाइंस द्वारा संचालित एक एटीआर-72 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। खराब मौसम के चलते पायलटों ने विमान पर से नियंत्रण खो दिया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 62 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें 58 यात्री और चालक दल के चार सदस्य शामिल थे।

25 दिसंबर: अजरबैजान एयरलाइंस की फ्लाइट J28243 क्रैश

अजरबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर 190 विमान कजाकिस्तान के अक्तौ एयरपोर्ट पर उतरने के प्रयास में क्रैश हो गया था। विमान में 67 लोग सवार थे। 38 लोगों की मौत हुई थी। यह विमान रूस द्वारा दागे गए मिसाइल के लगने से गिरा था। इस घटना को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने माफी मांगी है। रूसी एयर डिफेंस यूक्रेन के हमलों का जवाब दे रहा था। उसी समय गलती से विमान की ओर मिसाइल फायर हो गई थी।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

इंटरनेशनल फोरम पर गजब बेइज्जती करवा बैठे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री, देखें VIDEO
ट्रंप का कोर-फाइव प्लान: भारत को सुपरक्लब में शामिल करने की तैयारी-सच क्या है?