Donald Trump का 'Golden Dome' स्पेस डिफेंस प्लान: दुनिया के सबसे खतरनाक युद्ध की तैयारी?

Published : May 22, 2025, 05:27 PM IST
Golden Dome for America

सार

Golden Dome space missile defense: Donald Trump ने 'Golden Dome' नाम से 175 अरब डॉलर की स्पेस मिसाइल डिफेंस योजना शुरू की है जो Ronald Reagan की Star Wars योजना की आधुनिक वापसी मानी जा रही है। China और Russia ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। 

Golden Dome space missile defense: स्पेस में मिसाइलें, सैटेलाइट से हमले और वैश्विक शक्ति संतुलन पर असर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने 175 अरब डॉलर की लागत वाला 'Golden Dome' नामक स्पेस मिसाइल डिफेंस सिस्टम लॉन्च कर दिया है। यह योजना अंतरिक्ष में सैटेलाइट आधारित मिसाइलों के ज़रिए रूस, चीन, ईरान और उत्तर कोरिया जैसे देशों की परमाणु और पारंपरिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने की क्षमता रखती है।

Ronald Reagan के Star Wars प्रोग्राम की वापसी

Golden Dome को 1980 के दशक की Strategic Defense Initiative (SDI) या Star Wars प्रोग्राम की आधुनिक पुनरावृत्ति माना जा रहा है जिसे तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन (Ronald Reagan) ने शुरू किया था। उस समय तकनीकी बाधाएं और अंतरराष्ट्रीय संधियों ने इसे रोक दिया था लेकिन ट्रंप इसे फिर से सक्रिय करने की दिशा में बड़ा कदम उठा चुके हैं।

स्पेस हथियारों की दौड़ में अमेरिका सबसे आगे?

Golden Dome के तहत सैटेलाइट से सीधे धरती की मिसाइलों पर हमला किया जा सकेगा। Secure World Foundation की विशेषज्ञ विक्टोरिया सैमसन ने कहा: ये कदम पेंडोरा बॉक्स खोलने जैसा है, जिसके दीर्घकालिक परिणाम हमने नहीं सोचे हैं।

China और Russia की तीखी प्रतिक्रिया

चीन (China) ने इस प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर चिंता जताई है और इसे आक्रामक बताते हुए अमेरिका से इसे तुरंत बंद करने की अपील की है। रूस (Russia) ने संकेत दिया है कि यह कदम अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियार नियंत्रण वार्ता को जरूरी बना सकता है।

बिडेन प्रशासन की नीतियों से ट्रंप का पूर्ण विराम

जो बिडेन (Joe Biden) के शासन में अमेरिका ने स्पेस में सैन्य तैयारियों की वकालत तो की थी लेकिन ट्रंप का Golden Dome एक आक्रामक रणनीतिक बदलाव है।

SpaceX, Palantir और L3Harris जैसे दिग्गज तैयार

SpaceX के एलन मस्क (Elon Musk) और Palantir जैसी कंपनियां Golden Dome के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं। L3Harris पहले से ही इसका sensor network तैयार करने में जुटी हुई है। Lockheed Martin और RTX Corp को भी संभावित ठेकेदारों की सूची में शामिल किया गया है।

फंडिंग पर सस्पेंस, कांग्रेस में फंसा मामला

हालांकि, इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की फंडिंग अभी सुनिश्चित नहीं है। रिपब्लिकन सांसदों ने इसे $25 अरब की शुरुआती राशि के साथ पेश किया है, जो $150 अरब डॉलर के रक्षा पैकेज का हिस्सा है। लेकिन यह reconciliation bill विवादों में घिरा है और कांग्रेस से पारित होना मुश्किल माना जा रहा है। माना जा रहा है कि Golden Dome जैसे प्लान से अंतरिक्ष की शांति और संतुलन को गहरा झटका लग सकता है। अगर दुनिया की अन्य स्पेस शक्तियां भी इसी राह पर चल पड़ीं तो एक नया space arms race शुरू हो सकता है — जिसका अंत कोई नहीं जानता।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Pakistan: मुनीर को मिली 'असीम' ताकत, बने पाकिस्तान के पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस
पुतिन एयरपोर्ट पर उतरे, PM मोदी ने किया ऐसा स्वागत… रूस हुआ हैरान!