Donald Trump oath ceremony: अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आयोजित हुआ। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लिया। ट्रंप को चीफ जस्टिस जॉन रार्बट्स ने शपथ दिलायी। शपथ के दौरान उनकी पत्नी मेलानिया बाइबिल लेकर खड़ी रहीं। उनके साथ उपराष्ट्रपति के रूप में जेडी वेंस भी शपथ ली। जेडी वेंस देश के 50वें उपराष्ट्रपति बने हैं। जेडी वेंस की पत्नी भारतीय मूल की हैं। यूएस कैपिटल में आयोजित उद्घाटन समारोह में निवर्तमान राष्ट्रपति जो बिडेन और उनके उत्तराधिकारी डोनाल्ड ट्रंप पहुंच चुके थे। समारोह में पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश, बिल क्लिंटन, बराक ओबामा, पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

12:11 AM (IST) Jan 21
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को न जीता जा सकता है न ही डराया जा सकता है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता एक ऐसा राष्ट्र बनाना होगा जो गौरवान्वित, समृद्ध और स्वतंत्र हो। हमारा देश पहले से अधिक महान और मजबूत बनेगा। कुछ समय पहले, चुनाव अभियान के दौरान, मुझे एक हत्या के प्रयास में निशाना बनाया गया था, जब एक गोली मेरे कान में जा लगी थी। लेकिन भगवान ने मुझे बचा लिया क्योंकि मेरा उद्देश्य "अमेरिका को फिर से महान बनाना" है। भविष्य हमारा है। हम अमेरिकी सेना को फिर दुनिया में सबसे मजबूत बनाएंगे।
10:54 PM (IST) Jan 20
ट्रंप ने कहा: हमारा देश फिर से समृद्ध होगा। पूरी दुनिया में हमारा सम्मान किया जाएगा। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता एक ऐसा राष्ट्र बनाना होगा जो गौरवान्वित, समृद्ध और स्वतंत्र हो। हम दुनिया के सबसे बड़े मैन्युफैक्चरिंग देश फिर से बनेंगे। हम अपना पुराना गौरव वापस पाएंगे। हम दुनिया के सबसे अमीर देश फिर से बनेंगे।
10:46 PM (IST) Jan 20
डोनाल्ड ट्रंप कहा: हम अपनी संप्रभुता बनाए रखेंगे। दुनिया हमारा इस्तेमाल नहीं कर सकेगी। अमेरिका में अब घुसपैठ नहीं होगी। अमेरिका का पतन आज से खत्म हो गया, अब हम नई ऊंचाईयों पर पहुंचेंगे। एक बार फिर अमेरिका को महान बनाएंगे।
10:40 PM (IST) Jan 20
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति का शपथ लेने के बाद अपने उद्घाटन भाषण में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का स्वर्णकाल तुंरत से शुरू हो गया है।
10:35 PM (IST) Jan 20
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ लिया है। चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ के बाद उनको बधाइयों का तांता लग गया। शपथ के बाद अमेरिका का एंथम द बैटल हाइम ऑफ रिपब्लिक बजाया गया।
10:31 PM (IST) Jan 20
अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में जेडी वेंस ने शपथ लिया। एसोसिएट जस्टिस ब्रेट कवानॉग ने उन्हें शपथ दिलाया। वेंस ने कहा, ‘मैं पूरी ईमानदारी से शपथ लेता हूं कि मैं सभी विदेशी और घरेलू दुश्मनों से अमेरिका के संविधान की हिफाजत करूंगा। मैं इसके प्रति सच्ची आस्था और निष्ठा रखूंगा। मैं इस दायित्व को स्वतंत्र रूप से स्वीकार करता हूं। मैं जिस पद पर आसीन होने वाला हूं उसके कर्तव्यों का भलीभांति और ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। ईश्वर मेरी सहायता करें।’ इस दौरान मंच पर वेंस की पत्नी और बच्चे मौजूद रहे। वेंस के परिवार ने निवर्तमान राष्ट्रपति जो बिडेन से भी मुलाकात किया।
10:27 PM (IST) Jan 20
डोनाल्ड ट्रंप के शपथ के पहले अमेरिका की आर्म्ड फोर्स के कोरस और ओपेरा गायक क्रिस्टोफर मैकचियो ने ओह अमेरिका गीत सुनाया।
10:25 PM (IST) Jan 20
डोनाल्ड ट्रम्प अपने दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं। अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स उन्हें शपथ दिलाएंगे।
10:21 PM (IST) Jan 20
शपथ ग्रहण स्थल पर पहुंचने के पहले ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ सेंट जॉन चर्च जाकर प्रेयर किया। इसके बाद वह व्हाइट हाउस गए, जहां निवर्तमान राष्ट्रपति जो बिडेन ने स्वागत किया और फिर दोनों ने चाय पर चर्चा की। इसके बाद दोनों एक ही कार से समारोह स्थल पर पहुंचे।
10:17 PM (IST) Jan 20
ट्रंप के शपथ ग्रहण में इटली की पीएम जार्जिया मेलोनी, अर्जेंटिना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई, चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग, एस.जयशंकर, अरबपति बिजनेसमैन रूपक मर्डोक,मार्क जुकरबर्ग, एलन मस्क, सुंदर पिचाई सहित 700 से अधिक हस्तियां पहुंची है।
10:10 PM (IST) Jan 20
25,000 अधिकारियों को ट्रंप की सुरक्षा के लिए लगाया गया है। 30 मील तक बैरिकेडिंग लगाई गई है। हर ओर पेट्रोलिंग हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी इतिहास का सबसे सुरक्षित शपथ ग्रहण है। ट्रंप पर हुए हमले के बाद सीक्रेट सर्विसेस अत्यधिक अलर्ट हैं। सीक्रेट सर्विसेस का कहना है कि किसी भी खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।
10:07 PM (IST) Jan 20
वाशिंगटन में ट्रंप के उद्घाटन से कुछ घंटे पहले कार्यालय संभालने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बधाई दी। पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन और परमाणु हथियारों पर नए अमेरिकी प्रशासन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। पुतिन ने यह टिप्पणी रूस की सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान की है।
10:02 PM (IST) Jan 20
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज यूएस कैपिटल में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
10:00 PM (IST) Jan 20
राष्ट्रपति जो बिडेन और राष्ट्रपति-चुनाव डोनाल्ड ट्रम्प संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह के लिए यूएस कैपिटल में एक साथ पहुंचे। इससे पहले आज दोनों नेताओं ने व्हाइट हाउस में मुलाकात की और साथ में चाय पी।