
Electric toothbrush: अक्सर हम सुनते हैं कि किसी की बेवफाई का पता मोबाइल, चैट या कॉल रिकॉर्ड से चलता है, लेकिन लंदन की एक महिला ने अपने पति का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर एक इलेक्ट्रिक टूथब्रश से पकड़ लिया हैरान कर देने वाली बात है, लेकिन सच है।
इस महिला को अपने पति के बदले व्यवहार पर शक हुआ। वह अब छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करता था ऑफिस में ज्यादा वक्त बिताता था। इसके अलावा वह अपने नए शौक अपना रहा था और खुद के उपर पहले से ज्यादा ध्यान देने लगा था। महिला को लगने लगा कि कुछ तो गड़बड़ है, लेकिन उसके पास कोई ठोस सबूत नहीं था। इसलिए उसने एक प्राइवेट डिटेक्टिव की मदद ली और यहीं से राज खुलने की शुरुआत हुई।
यह भी पढ़ें: कैंसर ग्रस्त व्यक्ति के स्पर्म से पैदा हुए 67 बच्चे, अब दस बच्चों को कैंसर
महिला कई दिनों से इलेक्ट्रिक टूथब्रश का उपयोग कर रही थीं और एप के जरिये बच्चों के ब्रशिंग पैटर्न पर नजर रख रही थीं। एक दिन, उन्होंने अपने पति के ब्रशिंग सेशन को ट्रैक किया। इसमें जो महिला ने देखा उसे देखकर वह हैरान रह गई। इसी ऐप में उन्होंने नोटिस किया कि उनके पति का ब्रशिंग टाइम कुछ अजीब था। वह ऐसे समय पर ब्रश कर रहा था, जब वह कहता था कि वह ऑफिस में होता है।
जांच में पता चला कि हर शुक्रवार को, जब घर में कोई नहीं होता था, तब उसका पति अपनी प्रेमिका को घर बुलाता था। महिला ने यह सबूत एक प्राइवेट डिटेक्टिव की मदद से इकट्ठा किए और जब उसने पति से सीधे सवाल किया, तो उसने आखिरकार अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात मान ली।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।