पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त ने एडल्ट स्टार को कश्मीरी बताया, यूजर्स ने कहा- बंदा शरीफ निकला

Published : Sep 03, 2019, 01:04 PM ISTUpdated : Sep 03, 2019, 01:25 PM IST
पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त ने एडल्ट स्टार को कश्मीरी बताया, यूजर्स ने कहा- बंदा शरीफ निकला

सार

जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तान लगातार इस मामले में प्रोपेगेंडा चलाकर झूठ फैलाने की कोशिश में लगा है। लेकिन हर बार उसके झूठ का पर्दाफाश हो जाता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। दरअसल, पाकिस्तान के भारत में पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने एक रिट्वीट कर एडल्ट फिल्म स्टार को कश्मीरी बता दिया।  

इस्लामाबाद. जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तान लगातार प्रोपेगेंडा चलाकर झूठ फैलाने की कोशिश में लगा है। लेकिन हर बार उसके झूठ का पर्दाफाश हो जाता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। दरअसल, पाकिस्तान के भारत में पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने एक रिट्वीट कर एडल्ट फिल्म स्टार को कश्मीरी बता दिया।

दरअसल, पाकिस्तान की पत्रकार नाइला इनायत ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित गलती से जॉनी सिन्स को कश्मीरी युवक बता दिया।

नाइला इनायत के स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि अब्दुल बासित ने एक ट्वीट रिट्वीट किया है, जिसमें लिखा है, ''अनंतनाग का युसुफ जिसमें पैलेट गन से हमले में आंखें खो दीं। प्लीज इसकी आवाज उठाइए।''  हालांकि, बाद में बासित ने ट्वीट ड्लीट कर दिया, लेकिन तब तक लोगों ने स्क्रीनशॉट ले लिया था। यूजर्स ने बासित को ट्रोल भी किया। एक यूजर ने लिखा- बंदा तो काफी शरीफ निकला। इसने तो एडल्ट फिल्में भी नहीं देखीं।

पहले भी पाक का झूठ हो चुका बेनकाब
यह पहला मौका नहीं है, जब भारत को बदनाम करने की कोशिश में पाक का झूठ बेनकाब हुआ हो। इससे पहले भी पू र्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने एक फर्जी वीडियो शेयर कर कश्मीरियों पर अत्याचार का फर्जी दावा किया था। इस वीडियो को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मलिक को फटकार लगाई थी और उनके झूठ को बेनकाब कर दिया था।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

India slams Pakistan's 'reckless' air strikes on Afghan territory
South Korea eyes intense AI collaboration with India in emerging tech