फ्रांसीसी सैनिकों ने माली में 33 जिहादियों को मार गिराया: इमैनुएल मैक्रों

Published : Dec 22, 2019, 02:22 PM IST
फ्रांसीसी सैनिकों ने माली में 33 जिहादियों को मार गिराया:  इमैनुएल मैक्रों

सार

मैक्रों अभी पश्चिम अफ्रीका के दौरे पर हैं और इस क्षेत्र मे इस्लामी आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई को नई ताकत देने का संकल्प लेकर यहां आए हैं  

आबिदजान: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि फ्रांसीसी बलों ने शनिवार को माली में दो दर्जन से अधिक जिहादियों को मार गिराया है। मैक्रों अभी पश्चिम अफ्रीका के दौरे पर हैं और इस क्षेत्र मे इस्लामी आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई को नयी ताकत देने का संकल्प लेकर यहां आये हैं।

फ्रांसीसी बलों ने माली के मोपती शहर में इन जिहादियों को मारा गिराया। इस कार्रवाई से कुछ हफ्ते पहले ही जिहादियों के खिलाफ अभियान के दौरान एक हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण फ्रांस के 13 सैनिकों की मौत हो गयी थी ।

मैक्रों ने आइवरी कोस्ट में फ्रांसीसी समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि फ्रांसीसी सेना नें 33 आतंकवादियों को मार गिराया गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

वेनेजुएला में भारत का राहत अभियान, लोगों ने सेना के फील्ड हॉस्पिटल को सराहा
इंटरनेट बंद, सप्लाई पर असर और लगातार प्रदर्शन... PoK में क्यों उबल रहा है गुस्सा?