अमेरिका: 235 साल के इतिहास के 47 राष्ट्रपति, जानें कब कौन बैठा गद्दी पर

Published : Nov 06, 2024, 06:26 PM ISTUpdated : Nov 07, 2024, 07:42 AM IST
US President full list

सार

डोनाल्ड ट्रम्प दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति चुने गए हैं। जानिए अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन से लेकर अब तक के सभी 47 राष्ट्रपतियों के बारे में।

वॉशिंगटन/नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रम्प एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने इसके लिए 50 राज्यों की 538 में से 277 सीटें अपने नाम की हैं। रिपब्लिकन पार्टी के ट्रम्प ने बहुमत के लिए जरूरी 270 के आंकड़े से 7 सीटें ज्यादा जीती हैं। वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी की कैंडिडेट कमला हैरिस को सिर्फ 224 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं। जानते हैं अमेरिका के पहले प्रेसिडेंट जॉर्ज वॉशिंगटन से लेकर अब तक कौन-कौन और कब बना राष्ट्रपति।

अमेरिका के अब तक के 47 राष्ट्रपति, जानें कौन-कब बना?

1- जॉर्ज वॉशिंगटन (टर्म:अप्रैल 1789 से मार्च 1797 तक)

2- जॉन एडम्स (टर्म:मार्च 1797 से मार्च 1801)

3- थॉमस जैफरसन (टर्म:मार्च 1801 से मार्च 1809)

4- जेम्स मैडिसन (टर्म:मार्च 1809 से मार्च 1817)

5- जेम्स मुनरो (टर्म: मार्च 1817 से मार्च 1825)

6- जॉन क्विन्सी एडम्स (टर्म: मार्च 1825 से मार्च 1829)

7- एंड्यू जैक्सन (टर्म: मार्च 1829 से मार्च 1837)

8- मार्टिन वैन बुरेन (टर्म: मार्च 1837 से मार्च 1841)

9- विलियम हैनरी हैरिसन (टर्म: मार्च 1841 से अप्रैल 1841)

10- जॉन टेलर (टर्म: अप्रैल 1841 से मार्च 1845)

11- जेम्स के पोल्क (टर्म: मार्च 1845 से मार्च 1849)

12- जेकरी टेलर (टर्म: मार्च 1849 से जुलाई 1850)

13- मिलार्ड फिल्मोर (टर्म: जुलाई 1850 से मार्च 1853)

14- फ्रेंकलिन पियर्स (टर्म: मार्च 1853 से मार्च 1857)

15- जेम्स बुकानन (टर्म: मार्च 1857 से मार्च 1861)

16- अब्राहम लिंकन (टर्म: मार्च 1861 से अप्रैल 1865)

17- एंड्रयू जॉनसन (टर्म: अप्रैल 1865 से मार्च 1869)

18- यूलेसेस एस ग्रांट (टर्म: मार्च 1869 से मार्च 1877)

19- रदरफोर्ड बी हाएस (टर्म: मार्च 1877 से मार्च 1881)

20- जेम्स ए गारफील्ड (टर्म: मार्च 1881 से सितंबर 1881)

21- चेस्टर ए आर्थर (टर्म: सितंबर 1881 से मार्च 1885)

22- ग्रोवर क्लीवलैंड (टर्म: मार्च 1885 से मार्च 1889)

23- बेंजामिन हैरिसन (टर्म: मार्च 1889 से मार्च 1893)

24- ग्रोवर क्लीवलैंड (टर्म: मार्च 1893 से मार्च 1897)

25- विलियम मैकेनली (टर्म: मार्च 1897 से सितंबर 1901)

26- थियोडोर रूजवेल्ट (टर्म: सितंबर 1901 से मार्च 1909)

27- विलियम होवर्ड टफ्ट (टर्म: मार्च 1909 से मार्च 1913)

28- वुडरो विल्सन (टर्म: मार्च 1913 से मार्च 1921)

29- वॉरेन जी हार्डिंग (टर्म: मार्च 1921 से अगस्त 1923)

30- कैल्विन कुलीज (टर्म: अगस्त 1923 से मार्च 1929)

31- हर्बर्ट हूवर (टर्म: मार्च 1929 से मार्च 1933)

32- फ्रेंकलिन डी रुजवेल्ट (टर्म: मार्च 1933 से अप्रैल 1945)

33- हैरी एस ट्रुमैन (टर्म: अप्रैल 1945 से जनवरी 1953)

34- ड्विट डी आइजनहोवर (टर्म: जनवरी 1953 से जनवरी 1961)

35- जॉन एफ केनेडी (टर्म: जनवरी 1961 से नवंबर 1963)

36- लिंडन बी जॉनसन (टर्म: नवंबर 1963 से जनवरी 1969)

37- रिचर्ड निक्सन (टर्म: जनवरी 1969 से अगस्त 1974)

38- गेराल्ड फोर्ड (टर्म: अगस्त 1974 से जनवरी 1977)

39- जिम्मी कार्टर (टर्म: जनवरी 1977 से जनवरी 1981)

40- रोनाल्ड रीगन (टर्म: जनवरी 1981 से जनवरी 1989)

41- जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश (टर्म: जनवरी 1989 से जनवरी 1993)

42- बिल क्लिंटन (टर्म: जनवरी 1993 से जनवरी 2001)

43- जॉर्ज डब्ल्यू बुश (टर्म: जनवरी 2001 से जनवरी 2009)

44- बराक हुसैन ओबामा (टर्म: जनवरी 2009 से जनवरी 2017)

45- डोनाल्ड ट्रम्प (टर्म: जनवरी 2017 से जनवरी 2021)

46- जो बाइडेन (टर्म: जनवरी 2021 से अब तक..)

47- डोनाल्ड ट्रम्प (जल्द शपथ लेंगे..)

ये भी देखें : 

अमेरिका चुनाव: भारतीय मूल के इन 7 नेताओं में कौन हारा-कौन जीता?

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Japan Earthquake: 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, 10 फीट ऊंची लहरें उठने की आशंका
पाकिस्तानी संसद में गधे के घुसने का वीडियो वायरल, जानें क्या है इसका सच