Snake In Ice Cream: दुकान से लाया था आईस्क्रीम, निकल गया जहरीला सांप, जानें आगे क्या हुआ

Published : Mar 07, 2025, 11:22 AM IST
snake in icecream

सार

Snake In Ice Cream: सड़क किनारे से खरीदी आइसक्रीम में मिला कुछ ऐसा देखा जिसे देखकर शख्स के होश उड़ गए। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर ने तहलका मचा दिया है।

Snake In Ice Cream: एक आदमी ने सड़क किनारे ठेले से आइस्क्रीम खरीदी। लेकिन जैसे ही उसने आइस्क्रीम खाने के लिए रैपर खोला तो उसे देखने के बाद वह सन्न रह गया। रेबन नक्लेनगबून ने फेसबुक पर तस्वीर शेयर की है। इसे देखने के बाद यूजर्स दंग हैं। बता दें कि यह घटना थाईलैंड के मुएंग रत्चबुरी क्षेत्र के पाक थो के रहने वाले रेबन नक्लेनगबून के साथ हुई। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आइसक्रीम से निकल गया जहरीला सांप

रेबन ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए थाई में लिखा, "इतनी बड़ी आंखें! क्या यह मर चुका है? ब्लैक बीन, स्ट्रीट वेंडर, असली तस्वीर क्योंकि मैंने इसे खुद खरीदी।" रेबन नक्लेनगबून ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें आइस्क्रीम के अंदर एक काले और पीले रंग का सांप का सिर साफ तौर पर देखा जा सकता था। लोग इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यही कारण है कि मैं अक्सर सड़क किनारे से खाना नहीं खरीदता। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा "खैर, आप आइस्क्रीम के साथ थोड़ा अतिरिक्त प्रोटीन भी पा रहे हैं।" 

यह भी पढे़ं: Horror Killing: बेटी ने प्यार किया तो बाप बना जल्लाद, फंदे से टांगा, पेट्रोल डाल लगाई आग

आइस क्रीम में मिला था इंसानी अंगूठा

पिछले साल मुंबई से ऐसी घटना सामने आई थी। यहां एक डॉक्टर के आइस्क्रीम में इंसानी अंगूठा मिला था। ऑनलाइन ग्रॉसरी मंगवाने के दौरान आइस्क्रीम भी मंगवाने को कहा था। जब उन्होंने आइस्क्रीम खाया तो उसमें एक इंसानी अंगूठा पाया, जिससे वह पूरी तरह से हैरान रह गए।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर इमरान के आरोपों का आर्मी ने दिया जवाब, बताया 'मेंटली इल'
मुनीर को गिरफ्तार करें और भारत से माफी मांगे ट्रंप-पूर्व पेंटागन अफसर की चौंकाने वाली डिमांड क्यों?