जर्मनी में एक महिला ने नरेंद्र मोदी के छुए पैर, आशीर्वाद देकर पीएम ने पूछा- हिंदी सीख ली

Published : Jun 26, 2022, 11:08 AM ISTUpdated : Jun 26, 2022, 11:15 AM IST
जर्मनी में एक महिला ने नरेंद्र मोदी के छुए पैर, आशीर्वाद देकर पीएम ने पूछा- हिंदी सीख ली

सार

जर्मनी के म्यूनिख में नरेंद्र मोदी का शानदार स्वागत किया गया। छोटे-छोटे बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ नरेंद्र मोदी का स्वागत कर रहे थे। एक महिला ने नरेंद्र मोदी के पैर छुए। पीएम ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।

म्यूनिख। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जर्मनी पहुंचे हैं। जर्मनी के म्यूनिख एयरपोर्ट से लेकर होटल तक नरेंद्र मोदी का शानदार स्वागत किया गया। होटल के बाहर सैकड़ों की संख्या में भारतीय समुदाय के लोग नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए जुटे थे। 

नरेंद्र मोदी को देखते ही लोगों ने मोदी..मोदी.. का नारा लगाना शुरू कर दिया। महिलाएं भारतीय परिधान में सज-धज कर नरेंद्र मोदी का स्वागत करने आईं थी। छोटे-छोटे बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ नरेंद्र मोदी का स्वागत कर रहे थे। हाथ में तिरंगा झंडा लिए लोगों को देख नरेंद्र मोदी उनके पास चले गए। 

 

 

प्रधानमंत्री को अपने करीब पाकर स्वागत करने आए लोगों का उत्साह और बढ़ गया। लोगों ने मोदी जी आपका स्वागत है... कहा। इस दौरान एक महिला ने नरेंद्र मोदी के पैर छुए। पीएम ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। महिला ने हिंदी में मोदी जी आपका  स्वागत है कहा तो प्रधानमंत्री बहुत खुश हुए। उन्होंने कहा कि आपने हिंदी सीख ली। इस दौरान नरेंद्र मोदी छोटे-छोटे बच्चों से भी मिले और उन्हें दुराला।

यह भी पढ़ें- G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने जर्मनी पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, एयरपोर्ट पर इंद्रधनुष ने किया स्वागत

G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे नरेंद्र मोदी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे अमीर देशों के समूह जी-7 के शिखर सम्मेलन में शामिल होने आए हैं। इस समूह में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और कनाडा शामिल हैं। जर्मनी ने भारत के अलावा अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका को जी7 के शिखर सम्मेलन में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Israel Election: पहले Exit Poll में नेतन्याहू बहुमत से दूर, विपक्ष आगे, अरब दल बनेंगे किंगमेकर?
Air France First Class: प्लेन के अंदर गजब का शाही इंतजाम! टिकट की कीमत उड़ा देगी होश