मॉडल्स से जबरिया कराया वीडियो शूट, फिर 8 युवतियों के संग किया गैंगरेप, एक युवती से 10-10 ने किया रेप

Published : Jul 29, 2022, 11:30 PM IST
मॉडल्स से जबरिया कराया वीडियो शूट, फिर 8 युवतियों के संग किया गैंगरेप, एक युवती से 10-10 ने किया रेप

सार

असलहाधारी एक गिरोह ने म्यूजिक मॉडल्स से जबरिया वीडियो शूट कराया। शूट कराने के बाद आठ मॉडल्स के साथ रेप किया गया। मॉडलिंग करने वाली आठ लड़कियों के साथ रेप होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है।

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। असलहाधारी एक गिरोह ने म्यूजिक मॉडल्स से जबरिया वीडियो शूट कराया। शूट कराने के बाद आठ मॉडल्स के साथ रेप किया गया। मॉडलिंग करने वाली आठ लड़कियों के साथ रेप होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर 20 संदिग्धों से पूछताछ करने के बाद तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है। गैंग ने तब अटैक किया जब म्यूजिक वीडियो शूट करने के बाद मॉडल्स पैकअप कर जाने की तैयारी में थीं। 

जानिए कैसे हुआ महिला मॉडल्स के साथ रेप?

दरअसल, जोहान्सबर्ग के पश्चिम में एक छोटे से शहर क्रूगर्सडॉर्प के बाहरी इलाके में गुरुवार म्यूजिक वीडियो को शूट किया जा रहा था। उसी वक्त कुछ बंदूकधारी वहां पहुंचे। इन बंदूकधारी गिरोह के सदस्यों ने जबरन एक म्यूजिक वीडियो शूट कराया। इसके बाद 8 युवतियों जो उस ट्रूप में मॉडल थीं, से गिरोह के सदस्यों ने गैंगरेप किया। 

पुलिस मंत्री भेकी सेले ने कहा कि सुरक्षा बलों ने जोहान्सबर्ग के पश्चिम में एक छोटे से शहर क्रूगर्सडॉर्प के बाहरी इलाके में गुरुवार को हुए हमले में अब तक लगभग 20 संदिग्धों में से तीन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि जब वे उपकरण उतार रहे थे और सेट तैयार कर रहे थे, तब गिरोह ने चालक दल पर हमला किया और कास्ट किया।

एक-एक मॉडल से दस-दस लोगों ने किया रेप

पुलिस ने बताया कि जिन मॉडल्स से रेप हुए उन युवतियों की उम्र 18 से 35 के बीच थी। पुलिस के अनुसार, एक महिला के साथ 8-8, 10-10 पुरुषों ने रेप किया था। उन्होंने जोहान्सबर्ग में बताया कि बंदूकधारियों ने मॉडल्स के साथ रेप तो किया ही, म्यूजिक एल्बम को शूट करने वाले पुरुषों को भी नंगा किया और उनका निजी सामान लूट लिया। दक्षिण अफ्रीका में बलात्कार की रिपोर्ट बहुत कम होती है, लेकिन देश में औसतन हर 12 मिनट में एक ऐसा अपराध पुलिस में दर्ज किया जाता है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ईरान के सुप्रीम लीडर को लेकर बड़ा दावा! क्या मुज्तबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर है?
गोलियों से गूंजा थाईलैंड का स्कूल, 9वीं के छात्र ने मचा दी तबाही, स्कूल शूटिंग की दर्दनाक कहानी