
Viral Video: कई बार कैमरे कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं जो न केवल लोगों को हैरान कर देती हैं बल्कि उस पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में ऐसा हैरतअंगेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने लोगों को चौंका दिया है।
वीडियो में एक लड़की छत पर खड़ी होकर सेल्फी ले रही होती है तभी अचानक आसमान में एक तेज नीली रोशनी की लकीर दिखाई देती है। यह नजारा इतना रहस्यमयी था कि लोग दंग रह गए। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ लोगों ने इस नीली चमक को एलियन एक्टिविटी से जोड़ दिया तो कुछ ने इसे दुर्लभ प्राकृतिक घटना बताया। हालांकि अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह घटना साल 2024 की बताई जा रही है जब पुर्तगाल में एक लड़की अपने दोस्तों के साथ नाइट आउट पर गई हुई थी। वह छत पर खड़े होकर आसमान के साथ सेल्फी ले रही थी, तभी अचानक एक रहस्यमयी नीली रोशनी आसमान में चमकी और उसका नज़ारा लड़की के कैमरे में कैद हो गया। यह दृश्य इतना चौंकाने वाला था कि लड़की भी हैरान रह गई और उसने तुरंत इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। कुछ ही घंटों में यह वीडियो वायरल हो गया और अब तक इसे 50 लाख से भी जदा बार देखा जा चुका है।
यह भी पढ़ें: घर की किचन में बैठा था खतरनाक जानवर, लाइट पड़ते ही लोगों के पैरों तले खिसक जमीन, भौंचक्के रह गए घरवाले
बढ़ती चर्चाओं के बीच यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि इससे पृथ्वी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। यह कोई एलियन गतिविधि नहीं, बल्कि एक उल्कापिंड (मेटियोरॉइड) था जो वातावरण में प्रवेश करते ही पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। इसका अंतिम भाग अटलांटिक महासागर में जा गिरा।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।