सोने की अवैध खदान धंसी, 52 लोगों की मौत, 21 की हालत गंभीर

Published : Sep 28, 2019, 11:44 AM ISTUpdated : Sep 28, 2019, 11:46 AM IST
सोने की अवैध खदान धंसी, 52 लोगों की मौत, 21 की हालत गंभीर

सार

खदान धंसने की यह घटना तिबेस्ती प्रांत के कौरी बौगोडी में मंगलवार को हुई, यह इलाका अवैध खनन एवं तस्करी के लिए कुख्यात है। 

एन जमेना. उत्तरी चाड में इस सप्ताह सोने की एक अवैध खदान धंस जाने की घटना में कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई है। एक सरकारी सूत्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वहीं प्राधिकारी और शवों की तलाश कर रहे हैं।

शुरू में 30 की मौत की दी थी सूचना 

चाड के अधिकारियों ने शुरू में बताया था कि इस घटना में करीब 30 लोगों की मौत हुई है। खदान धंसने की यह घटना तिबेस्ती प्रांत के कौरी बौगोडी में मंगलवार को हुई। यह इलाका अवैध खनन एवं तस्करी के लिए कुख्यात है। बचाव अभियान में शामिल एक अन्य सूत्र ने भी मृतकों की नयी संख्या की पुष्टि की। एक अन्य सूत्र ने बताया कि 37 लोग घायल भी हुए हैं जिनमें 21 लोगों की हालत गंभीर है।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

एक और अफ्रीकी देश में तख्तापलट, सैनिकों के ग्रुप ने टीवी पर लाइव आकर किया ऐलान
जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?