भारत में रंगे हाथों पकड़ी गईं ग्रेटा थनबर्ग, वे दुनियाभर में विरोध और अशांति भड़काती हैं: अमेरिकी लेखक

Published : Feb 16, 2021, 10:53 PM IST
भारत में रंगे हाथों पकड़ी गईं ग्रेटा थनबर्ग, वे दुनियाभर में विरोध और अशांति भड़काती हैं: अमेरिकी लेखक

सार

भारत में कृषि बिलों के खिलाफ किसान आंदोलन चल रहा है। हाल ही में पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग, पॉप सिंगर रिहाना समेत तमाम विदेशी हस्तियों ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था। हालांकि, ग्रेटा थनबर्ग ने इसी के साथ एक टूल किट भी शेयर किया था। इसमें उनकी भारत विरोधी साजिश का भी खुलासा हो गया। इसे लेकर भारत ही नहीं अमेरिका में भी ग्रेटा की आलोचना हो रही है। 

नई दिल्ली. भारत में कृषि बिलों के खिलाफ किसान आंदोलन चल रहा है। हाल ही में पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग, पॉप सिंगर रिहाना समेत तमाम विदेशी हस्तियों ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था। हालांकि, ग्रेटा थनबर्ग ने इसी के साथ एक टूल किट भी शेयर किया था। इसमें उनकी भारत विरोधी साजिश का भी खुलासा हो गया। इसे लेकर भारत ही नहीं अमेरिका में भी ग्रेटा की आलोचना हो रही है। 

अमेरिकी लेखक कैंडेस ओवेंस ने ग्रेटा को दुनियाभर में अशांति और विरोध भड़काने के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने ट्वीट किया, हम सबको पता है कि ग्रेटा थनबर्ग भारत में रंगे हाथों पकड़ी गईं। उन्होंने कहा, ग्रेटा पैसे लेकर प्रोपेगेंडा फैलाने वाली हैं, जो दुनियाभर में विरोध और अशांति भड़काती हैं। 
 


 क्या है मामला?
दरअसल, ग्रेटा ने हाल ही में किसान आंदोलन का समर्थन किया था। इस दौरान उन्होंने एक टूल किट शेयर की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि कैसे किसान आंदोलन का समर्थन किया जाए। लेकिन इसमें भारत विरोधी साजिशों को अंजाम देने का भी खुलासा हुआ था। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस ने हाल ही में  टूल किट बनाने के आरोप में एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ्तार किया है। जबकि निकिता जैकब और शांतनु की तलाश में जुटी है। 

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

DHS Green Card Policy: जानिए किसे मिलेगी अमेरिका में रहने की मंजूरी और कौन जाएगा बाहर?
Top 10 Morning News: एक तरफ युद्ध की आहट, दूसरी तरफ सत्ता की जंग-दुनिया में 10 बड़ी हलचल