Markaz e taiba: भारत ने पाकिस्तान और POK में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। जिन अड्डों को निशाना बनाया, उनमें हाफिज सईद का मुरीदके स्थित मरकज तोएबा भी है। देखें तबाही के लेटेस्ट PHOTOS.
मरकज तोएबा वही आतंकी अड्डा है, जहां 26/11 के आतंकी अजमल कसाब और डेविड कोलमैन हेडली की ट्रेनिंग हुई थी।
510
भारतीय सेना के हमले के बाद पाकिस्तान से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें तबाही के सबूत साफ दिख रहे हैं।
610
हाफिज सईद के आतंक के अड्डे पर बिखरा मलबा तबाही का मंजर बयां कर रहा है। बिल्डिंग की छत गिर चुकी है। जहां-तहां इमारतों के सरिये निकले दिख रहे हैं।
710
मरकज तोएबा में लश्कर के आतंकियों की ट्रेनिंग होती थी। बाद में ये आतंकी भारत में घुसपैठ कर बेगुनाहों की जान लेते थे। हालांकि, अब आतंकियों को तगड़ा सबक मिल चुका है।
810
हाफिज सईद ने मरकज तोएबा की स्थापना साल 2000 में की थी। शेखपुरा के नांगल साहदान में स्थित इस आतंकी अड्डे में आतंकियों को हथियारों के साथ ही फिजिकल ट्रेनिंग और कट्टरपंथ के लिए उकसाया जाता है।
910
हाफिज सईद के इस मरकज को ओसामा बिन लादेन ने मस्जिद और गेस्ट हाउस बनाने के लिए 1 करोड़ रुपये दिए थे।
1010
मुरीदके स्थित मरकज तैयबा से हर साल बड़ी संख्या में आतंकी तैयार किए जाते थे, जिन्हें बाद में जम्मू-कश्मीर और भारत के दूसरे हिस्सों में तबाही के लिए भेजा जाता था।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।