Happy New Year 2026: न्यूजीलैंड-किरिबाती ने सबसे पहले किया नए साल का स्वागत, देखें तस्वीरें

Published : Dec 31, 2025, 05:14 PM ISTUpdated : Dec 31, 2025, 05:29 PM IST

भारत में भले ही न्यू ईयर का स्वागत करने में अभी कुछ घंटे बाकी हैं, लेकिन न्यूजीलैंड नए साल का वेलकम करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। ऑकलैंड में शानदार आतिशबाजी के साथ नए साल का जश्न मनाया गया। इस दौरान स्काई टॉवर के ऊपर का आसमान जगमगा उठा।

PREV
16

स्काई टॉवर ऑकलैंड की स्काईलाइन का एक मुख्य केंद्र है, जो एक बार फिर नए साल के जश्न का गवाह बना। बता दें कि न्यूजीलैंड में चैथम द्वीप समूह ने सबसे पहले नए साल का स्वागत किया।

26

ऑकलैंड के 240-मीटर (787 फीट) ऊंचे स्काई टॉवर पर 5 मिनट के शो में अलग-अलग मंजिलों से 3500 पटाखे छोड़े गए। हालांकि, बारिश के पूर्वानुमान और संभावित गरज-चमक के कारण न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में छोटे सामुदायिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

36

न्यूजीलैंड के साथ ही प्रशांत महासागर में स्थित किरिबाती का किरीतिमाती आइलैंड भी दुनिया में नए साल का स्वागत करने वाली जगहों में पहले नंबर पर है। यह द्वीप UTC+14 टाइम जोन में स्थित है। इसे क्रिसमस द्वीप के नाम से भी जाना जाता है।

46

बता दें कि किरिबाती में भारत से करीब 8:30 घंटे पहले नए साल की शुरुआत हो जाती है। उसके ठीक एक घंटे बाद न्यूजीलैंड में न्यू ईयर सेलिब्रेशन होता है। न्यूजीलैंड में भारत से 7:30 घंटे पहले नया साल आता है।

56

पूरी दुनिया में डिफरेंट टाइम जोन की वजह से 29 देश ऐसे हैं, जहां भारत से पहले नए साल का आगमन होता है। इनमें किरिबाती, न्यूजीलैंड, समोआ, ऑस्ट्रेलिया, टोंगा, पापुआ न्यू गिनी, म्यांमार, जापान, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और नेपाल जैसे कई देश शामिल हैं।

66

बता दें कि अमेरिका में भारत से 9:30 घंटे बाद नए साल का आगमन होता है। वहां नए साल का जश्न न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर बॉल ड्रॉप को माना जाता है। रात को 12 बजने से 1 मिनट पहले एक बड़ी बॉल खंभे से नीचे आती है और इसके नीचे पहुंचते ही नए साल का वेलकम किया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories