Dr Willie Soon God Formula: ईश्वर का अस्तित्व है...हार्वर्ड प्रोफेसर ने मैथेमेटिकल फार्मूला से किया प्रूफ

Published : Mar 07, 2025, 08:30 PM IST
Dr Willie Soon

सार

Dr Willie Soon ने Tucker Carlson के शो में पेश किया गणितीय सूत्र, जिसे उन्होंने ईश्वर के अस्तित्व का प्रमाण बताया। यह 'Fine Tuning Argument' पर आधारित है, जो ब्रह्मांड के नियमों की सटीकता को दर्शाता है। 

Dr Willie Soon God Formula: स्पेस साइंटिस्ट और एस्ट्रो-भौतिकीविद डॉ.विली सून (Dr Willie Soon) ने हाल ही में ईश्वर (God) के अस्तित्व को लेकर एक बड़ा दावा किया है। Tucker Carlson Network पर बातचीत के दौरान उन्होंने एक गणितीय सूत्र (Mathematical Formula) पेश किया। इस फार्मूला से उन्होंने ईश्वर के अस्तित्व का परम प्रमाण दिया है।

ब्रह्मांड के झटकों के पीछे दिव्य शक्ति का दावा

Dr Soon के इस दावे की जड़ें प्रसिद्ध कैम्ब्रिज गणितज्ञ Paul Dirac के सिद्धांत में हैं जिसे उन्होंने दशकों पहले प्रस्तावित किया था। यह 'Fine Tuning Argument' पर आधारित है जो बताता है कि ब्रह्मांड (Universe) के भौतिक नियम इतने सटीक और संतुलित हैं कि यह मात्र संयोग नहीं हो सकता बल्कि इसके पीछे एक दिव्य शक्ति हो सकती है।

Paul Dirac का सिद्धांत और ईश्वर का गणितीय प्रमाण

Dr Willie Soon ने अपनी बात समझाने के लिए Paul Dirac के 1963 के कथन को दोहराया जिसमें उन्होंने कहा था: ऐसा प्रतीत होता है कि प्रकृति के मूलभूत नियम अत्यधिक सुंदर और शक्तिशाली गणितीय सिद्धांतों से परिभाषित होते हैं। हमें यह स्वीकार करना होगा कि प्रकृति ऐसे ही कार्य करती है।

Dirac ने आगे कहा था: यदि कोई कहे कि ईश्वर एक उच्च कोटि के गणितज्ञ हैं, तो यह गलत नहीं होगा, क्योंकि उन्होंने ब्रह्मांड को अत्यंत जटिल गणितीय संरचना के आधार पर बनाया है। Dr Soon ने इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ब्रह्मांड की सभी मूलभूत ताकतें और गणनाएं किसी दिव्य शक्ति के अस्तित्व की ओर इशारा करती हैं।

Stephen Hawking ने दिया था अलग मत

हालांकि, विज्ञान और धर्म के बीच संबंध हमेशा विवादित रहे हैं। जहां Dr Willie Soon ब्रह्मांड के नियमों को ईश्वर की मौजूदगी से जोड़ते हैं, वहीं प्रसिद्ध वैज्ञानिक Stephen Hawking ने इस विचार को पूरी तरह नकार दिया था।

अपनी आखिरी किताब 'Brief Answers to the Big Questions' में Hawking ने लिखा था: अगर आप चाहें, तो भौतिकी के नियमों को ईश्वर का कार्य कह सकते हैं, लेकिन यह ईश्वर के अस्तित्व का प्रमाण नहीं है। उन्होंने कहा था कि वह विज्ञान को मानते हैं, जो यह दर्शाता है कि ब्रह्मांड स्वचालित रूप से भौतिक नियमों के अनुसार कार्य करता है, न कि किसी दैवीय शक्ति द्वारा।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US में 80000 वीजा कैंसल होने के बीच जानें दुनिया में कितने तरह के VISAS होते हैं?
ईगोबाज ट्रंप के सामने नहीं झुक रहा भारत, US राष्ट्रपति ने दी और टैरिफ लगाने की धमकी-क्या नुकसान होगा?