Howdy Modi के मंच पर दिखेगी मोदी-ट्रंप की केमेस्ट्री, अमेरिकी राष्ट्रपति भी करेंगे भारतीयों को संबोधित

Published : Sep 22, 2019, 02:37 PM ISTUpdated : Sep 22, 2019, 02:45 PM IST
Howdy Modi के मंच पर दिखेगी मोदी-ट्रंप की केमेस्ट्री, अमेरिकी राष्ट्रपति भी करेंगे भारतीयों को संबोधित

सार

व्हाइट हाउस ने जानकारी देते हुए कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम रविवार 22 सितंबर को टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन शहर में होगा। जिसका प्रसारण भारतीय समय अनुसार रात 9:30 बजे होगा। 

वॉशिंगटन. व्हाइट हाउस ने जानकारी देते हुए कहा है कि, अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम रविवार 22 सितंबर को टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन शहर में होगा। जिसका प्रसारण भारतीय समय अनुसार रात 9:30 बजे होगा। 

दो सबसे बड़े लोकंतत्रों के नेता एक संयुक्त रैली को करेंगे संबोधित
एनआरजी स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम हाउडी मोदी शेयर्ड ड्रीम्स, ब्राइट फ्यूचर के लिए रिकार्ड संख्या में 50,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। हाउडी शब्द का प्रयोग दक्षिण पश्चिम अमेरिका में अभिवादन के लिए किया जाता है जिसका अर्थ होता है आप कैसे हैं? यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्टेज शेयर कर रहें हैं। यह कार्यक्रम रविवार 22 सितंबर को आयोजित होगा। 3 घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 50,000 से अधिक लोग उपस्थित रहेंगे। बता दें कि 'हाउडी, मोदी' कार्यक्रम टेक्सास के ह्यूस्टन में NRG स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। स्टेडियम अमेरिका के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियमों में से एक है। स्टेडियम में सभी अपने स्मार्टफोन के माध्यम से इस कार्यक्रम का अंग्रेजी अनुवाद सुन सकते हैं।

भारत और अमेरिका के रिश्तों में ऐतिहासिक क्षण
यह पहला मौका होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करेंगे। अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि ट्रम्प का हाउडी मोदी कार्यक्रम में हिस्सा लेना ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। श्रृंगला ने कहा, यह दोस्ती तथा सहयोग के मजबूत रिश्तों को दर्शाता है, जो भारत और अमेरिका के बीच विकसित हुए हैं। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Japan Earthquake: 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, 10 फीट ऊंची लहरें उठने की आशंका
पाकिस्तानी संसद में गधे के घुसने का वीडियो वायरल, जानें क्या है इसका सच