
पुंटा एरीनास (चिली): चिली सैन्य विमान हादसे में मारे गए 38 लोगों के अवशेषों को पहचान के लिए एक सैन्य अड्डे लाया गया है। अवशेष एक 'हरकुलस सी-130' विमान से लाए गए और उन्हें स्थानीय जांच अधिकारी को सौंप दिया गया। मृतकों के कुल 39 संबंधियों ने डीएनए नमूने देने के लिए शुक्रवार को सैंटियागो से पुंटा एरीनास के लिए उड़ान भरी थी।
उल्लेखनीय है कि एक अन्य सी-130 हरक्यूलिस विमान ने सोमवार को पुंटा एरीनास शहर से शाम चार बजकर 55 मिनट पर प्रेसिडेंट 'एडुआर्डो फ्रेई अंटार्कटिका बेस' के लिये उड़ान भरी थी। विमान में 38 लोग सवार थे।
सेना का कहना है कि कि विमान में कई घंटे तक उड़ान के लिए पर्याप्त ईंधन था। विमान से अचानक संपर्क टूटने के सात घंटे बाद विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घोषणा की गयी थी। यह विमान ड्रेक पैसेज के ऊपर से उड़ान भरते समय लापता हुआ था। यह मार्ग दक्षिणी अमेरिका और अंटार्कटिका के बीच का है।
(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
(फाइल फोटो)
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।