बाइडेन ने पहली बार कहा: ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग चलाया जाना चाहिए

Published : Oct 10, 2019, 03:38 PM IST
बाइडेन ने पहली बार कहा: ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग चलाया जाना चाहिए

सार

अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल हैं जो बाइडेन। 

वाशिंगटन: अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल जो बाइडेन ने पहली बार कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग चलाया जाना चाहिए। 

ट्रम्प ने दिया देश को धोखा- बाइडेन 

बाइडेन कहा कि ट्रम्प ने ‘‘देश को धोखा’’ दिया है और पद के लिए ली गई शपथ का उल्लंघन किया है। उन्होंने ने न्यू हैम्पशायर में समर्थकों की एक रैली में कहा, ‘‘हमारे संविधान, हमारे लोकतंत्र, हमारी मूलभूत सत्यनिष्ठा की रक्षा के लिए उनके खिलाफ महाभियोग चलाया जाना चाहिए।’’ ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति से 25 जुलाई को टेलीफोन पर हुई बातचीत में डेमोक्रेटिक पार्टी से अपने संभावित प्रतिद्वंद्वी बाइडेन के खिलाफ जांच करने को कहा था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)


 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

How Sergio Gor revived Trump-Modi ties, restored momentum: Al Mason
Operation Amistad: India boosts aid to quake-hit Venezuela as toll rises