करतारपुर पहुंचे मनमोहन सिंह को लेकर इमरान के मंत्री ने बोला झूठ, पूर्व पीएम की पत्नी ने खोली पोल

 भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को लेकर पाकिस्तान सरकार में विदेश मंत्री शाह अहमद कुरैशी ने एक दावा किया। लेकिन बगल में मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री के पत्नी ने इमरान के मंत्री के दावे की हवा निकाल दी। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 11, 2019 10:06 AM IST

इस्लामाबाद.  करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मुलाकात की और विनम्रता जीवन व्यतीत कर रहे पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री की प्रशंसा की। पत्रकारों से बात करते हुए उनके पास बैठे भारत के पूर्व मनमोहन सिंह के बारे में बात की। इस दौरान शाह महमूद कुरैशी ने उस समय को याद किया, जब वे मनमोहन सिंह से मिले थे। 

मनमोहन सिंह ने खुद पिलाई थी चाय

एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पाकिस्तान के मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि वह मनमोहन सिंह के घर गए थे। उन्हें उस दौरान चाय पिलाई गई। मनमोहन सिंह की पत्नी ने वो चाय बनाई थी। हालांकि, उन्होंने कहा कि उस दौरान मनमोहन खुद उनके लिए चाय लेकर आए थे। उनके इतना कहने के बाद एक ऐसा वाक्या हुआ कि शाह महमूद को सोचने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस वीडियो को पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो में शाह महमूद कुरैशी ने कहा, 'मैं आपके घर आया था। बेगम साहिबा ने चाय बनाई, मनमोहन सिंह साहब खुद अपने हाथों से लेकर आए। और मैं वापस आया और मैंने लोगों को यह कहानी सुनाई। मैंने कहा मनमोहन एक बड़ा आदमी हैं।'

मनमोहन सिंह की पत्नी ने पूछा यह सवाल 

डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर ने पाकिस्तान के मंत्री से पूछ डाला कि शाह महमूद कुरैशी आप कब आए थे हमारे घर?, इसपर कुरैशी रुके और सोचा फिर कहा कि 90 के दशक में मैं आया था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कुरैशी का मजाक बनाया। इतना ही नहीं लोगों ने कुरैशी के चाय वाले बयान पर उनकी आलोचना भी की।

550 यात्री गए हैं पाकिस्तान 

मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर शनिवार को बहुप्रतीक्षित गलियारा खोले जाने के बाद करतारपुर के गुरुद्वारा दरबार साहिब में दर्शन करने के लिए गए थे। वे करतारपुर साहिब जाने वाले पहले जत्थे में शामिल थे। बता दें कि करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान जाने वाले 550 से ज्यादा तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, हरदीप पुरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री व शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल, अभिनेता व सांसद सनी देओल के अलावा पंजाब के सांसद और विधायक शामिल हुए थे।


 

Share this article
click me!