Watch Video: 'लोग चिल्ला रहे थे-भाग रहे थे', 4 साल के मासूम ने US मॉल की गोलीबारी में क्या देखा

Published : Dec 01, 2025, 04:14 PM IST
Watch Video: 'लोग चिल्ला रहे थे-भाग रहे थे', 4 साल के मासूम ने US मॉल की गोलीबारी में क्या देखा

सार

अमेरिका के सैन जोस में ब्लैक फ्राइडे पर मॉल में हुई गोलीबारी में एक भारतीय महिला और उसका 4 साल का बेटा फंस गए। महिला ने वीडियो शेयर कर अपना डरावना अनुभव बताया, जिसमें उसका बेटा काफी डरा हुआ था। इस घटना में 2 लोग घायल हुए।

मेरिका के सैन जोस में वेस्टफील्ड वैली फेयर मॉल में ब्लैक फ्राइडे की गोलीबारी के दौरान एक भारतीय महिला ने अपने और अपने चार साल के बेटे के साथ हुए डरावने पलों के बारे में बताया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में महिला ने बताया कि उनका चार साल का बेटा गोलीबारी देखकर बहुत डर गया था। चंदना रॉय नाम की भारतीय मूल की महिला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी और अपने बच्चे की एक क्लिप जोड़ी है। इसमें दोनों डरे हुए दिख रहे हैं और लड़का रो रहा है। क्लिप के आखिर में बच्चा अपने पिता को घटना के बारे में बताता है। बच्चे के पिता उसे धीरे से यकीन दिलाते हैं कि इसमें शामिल लोग बुरे थे और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। इसी बीच, बड़ी मासूमियत से बच्चा कहता है, 'बुरे लोग कैंडी चुराने आए थे' और यहीं पर वीडियो खत्म हो जाता है।

वो डरावने पल

चंदना रॉय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हम सुरक्षित घर पहुंच गए हैं। कल हमने मेसी'ज के दूसरे फ्लोर पर वेस्टफील्ड वैली फेयर में, 10 फीट की दूरी से गोलियों की कई आवाजें सुनने के बाद आखिरी मैसेज भेजा था। लोग चिल्ला रहे थे, भाग रहे थे, खिड़कियां तोड़ रहे थे और छिप रहे थे।' इस नोट में मॉल के अंदर का खौफ और अफरातफरी साफ झलक रही थी।

 

उन्होंने आगे बताया कि बाद में उनके चार साल के बेटे ने इस दुखद घटना के बारे में यह निष्कर्ष निकाला, 'बुरे लोगों ने बंदूक से बूम बूम बूम करके गोली चलाई और दुकान की सारी कैंडी चुरा लीं।' रॉय ने यह भी बताया कि भागते समय उनका बेटा अपनी खिलौना कार वहीं छोड़ आया था और अब उसे वापस लेने के लिए दुकान पर जाना चाहता है।

लोगों ने की सलामती की दुआ

वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने भावुक होकर अपनी बात रखी। कई लोगों ने लिखा कि भगवान का शुक्र है कि दोनों सुरक्षित हैं। कुछ ने लिखा कि उन्हें बहुत दुख है कि चार साल के बच्चे को ऐसे अनुभव से गुजरना पड़ा। कुछ ने बच्चे के सदमे से जल्द उबरने की प्रार्थना की। सैन जोस पुलिस मीडिया रिलेशंस टीम ने बताया कि गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं। नोटिस में कहा गया है कि मामले की जांच चल रही है और दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

हैदराबाद हाउस में पुतिन-मोदी की बाइलेटरल मीटिंग, क्या होंगे बड़े समझौते? देंखे आकर्षक तस्वीर
भारत-रूस शिखर सम्मेलन: PM मोदी के साथ राष्ट्रपति भवन में पुतिन को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर