भारतीय नागरिक पर यूएई में सीरिया की महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा

Published : Dec 28, 2019, 07:54 PM IST
भारतीय नागरिक पर यूएई में सीरिया की महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा

सार

एक भारतीय नागरिक पर दुबई के शॉपिंग मॉल में सीरिया की एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है

दुबई: एक भारतीय नागरिक पर दुबई के शॉपिंग मॉल में सीरिया की एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। 'गल्फ न्यूज' ने शनिवार को खबर दी कि 35 वर्षीय महिला ने अदालत के समक्ष गवाही दी कि अगस्त में वह 'ड्रैगन मार्ट' गई थी जहां 33 वर्षीय व्यक्ति ने उसका पीछा किया और उसे अनुचित तरीके से छुआ।

उसने कहा, ''मैं अपने बच्चों के साथ कुछ खिलौने खरीद रही थी तभी मैंने प्रतिवादी को देखा। वह इस तरह से मुझे घूर रहा था कि मैं डर गई। वह मेरे पीछे खड़ा था... फिर उसने मेरे पीछे के हिस्से को छुआ।'' महिला ने शोर मचाया जिसके बाद वहां अन्य लोग इकट्ठा हो गए और फिर पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

खबर में बताया गया है कि आरोपी ने महिला को छूने की बात स्वीकार की है। इसने कहा कि दुबई के लोक अभियोजक ने प्रतिवादी को पीड़िता का यौन उत्पीड़न करने के लिए आरोपित किया है। सुनवाई अगले महीने के लिए स्थगित हो गई है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

South Korea eyes intense AI collaboration with India in emerging tech
S Korea reaffirms ties with India, an 'ideal natural partner': Envoy