अमेरिका में भारतीय छात्र के हत्यारे ने पुलिस के सामने किया समर्पण

Published : Dec 02, 2019, 07:53 PM IST
अमेरिका में भारतीय छात्र के हत्यारे ने पुलिस के सामने किया समर्पण

सार

भारतीय छात्र अभिषेक सुदेश भट की हत्या के आरोपी अमेरिकी नागरिक ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया सैन बर्नार्डिनो पुलिस विभाग ने रविवार को बताया कि 42 वर्षीय एरिक टर्नर ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया  

वाशिंगटन: अमेरिका के सैन बर्नार्डिनो में भारतीय छात्र अभिषेक सुदेश भट की हत्या के आरोपी अमेरिकी नागरिक ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सैन बर्नार्डिनो पुलिस विभाग ने रविवार को बताया कि 42 वर्षीय एरिक टर्नर ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। उसे एक मोटल के बाहर 25 वर्षीय सुदेश की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जहां सुदेश पार्ट-टाइम काम करता था।

मैसूरु के रहने वाला था अभिषेक

कर्नाटक के मैसूरु के रहने वाला अभिषेक सैन बर्नार्डिनो में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहा था। टर्नर ने बृहस्पतिवार दोपहर मोटल के बाहर गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया था। सैन बर्नार्डिनो पुलिस विभाग ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी यह नहीं पता चला है कि टर्नर ने सुदेश की हत्या क्यों की।

सैन बर्नार्डिनो के सार्जेंट अल्बर्ट टेलो ने एक बयान में कहा, "संदिग्ध की पहचान की जा चुकी थी और शनिवार को उसने अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। गोलीबारी का मकसद पता लगाया जा रहा है।"

टर्नर को मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। इस बीच सुदेश के परिवार और मित्रों ने आर्थिक मदद के लिये 'गो-फंड' नाम से एक पेज बनाया है, जिसके जरिये रविवार तक एक हजार लोग 39 हजार अमेरिकी डॉलर से अधिक की सहायता राशि दे चुके हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

BREAKING: ईरान के राष्ट्रपति के घर पर हमला! 30 से ज्यादा जगहों पर अटैक-निशाने पर सुप्रीम लीडर खामेनेई
अफगान सेना का बड़ा दावाः अफगानिस्तान में पाकिस्तानी फाइटर जेट ढेर, पायलट जिंदा पकड़ा