आदमी हूं आदमी से प्यार करता हूं, सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश में यह नहीं मंजूर, मिली कोड़े मारने की सजा

Published : Feb 27, 2025, 04:36 PM ISTUpdated : Feb 27, 2025, 04:43 PM IST
Indonesia Two men publicly flogged

सार

इंडोनेशिया के आचेह प्रांत में दो पुरुषों को सरेआम कोड़े मारे गए। शरिया कानून के तहत यौन संबंधों के आरोप में उन्हें ये सजा दी गई। जुए के आरोप में दो अन्य लोगों को भी कोड़े मारे गए।

Indonesia two men publicly flogged: दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में गुरुवार को दो पुरुषों को सबके सामने छड़ी से पीटा गया। दोनों को सख्त इस्लामी कानून के तहत काम करने वाली कोर्ट ने यौन संबंधों का दोषी पाया था।

इंडोनेशिया में दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है। यहां के आचेह प्रांत में इस्लामी कानूनी संहिता शरिया का एक वर्जन लागू है। इसके अनुसार समलैंगिक यौन संबंध बनाने पर कड़ी सजा दी जाती है। इंडोनेशिया के दूसरे हिस्सों में समलैंगिक यौन संबंध अवैध नहीं है। हालांकि समाज में ऐसे रिश्ते को मंजूरी नहीं है।

एक आरोपी को 82 तो दूसरे को 77 बार मारी गई छड़ी

आचेह प्रांत की राजधानी बांदा आचेह के एक पार्क में कोड़े मारने की सजा दी गई। एक आरोपी को 82 बार और दूसरे को 77 बार कोड़े मारे गए। एएफपी के अनुसार दर्जनों लोगों के सामने दोनों को छड़ी से मारा गया। हिरासत में बिताए गए तीन महीनों के लिए इन लोगों की सजा में तीन कोड़े कम किए गए।

नवंबर में स्थानीय लोगों ने बांडा आचे में एक किराए के कमरे पर छापा मारा था। यहां दोनों पुरुषों को एक साथ पाया गया था। वे स्थानीय यूनिवर्सिटी के छात्र थे। दोनों को यौन अपराध के आरोप में शरिया पुलिस के हवाले किया गया था।

यह भी पढ़ें- ऑस्कर विजेता जीन हैकमैन, उनकी पत्नी और कुत्ते का निधन–पुलिस ने जताई ये आशंका

जुआ खेलने वालों को भी मिली सजा

मानवाधिकार अधिवक्ताओं ने इस सजा की निंदा करते हुए इसे देश में LGBTQ लोगों के खिलाफ भेदभाव की व्यापक प्रवृत्ति का हिस्सा बताया। गुरुवार को दो अन्य लोगों को उसी पार्क में 34 और 8 बार कोड़े मारे गए। ये जुआ खेलने के मामले में दोषी पाए गए थे। पार्क में सजा दिए जा रहे लोगों के लिए मेडिकल सर्विस को स्टैंडबाय पर रखा गया था।

यह भी पढ़ें- इजराइल को मिले चार बंधकों के शव, मिस्र की मध्यस्थता में हुआ समझौता

बता दें कि जुआ खेलने, शराब पीने और अवैध संबंध जैसे अपराधों के लिए सजा के रूप में बेंत मारने की प्रथा को आचे की आबादी के बीच काफी समर्थन मिला हुआ है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बैटरी से निकली चिंगारी ने ली 20 जान, एक प्रेगनेंट महिला भी शामिल- देखें इंडोनेशिया आग का VIDEO
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से खुश क्यों है अमेरिका और चीन? जानें सबसे बड़ी वजह