
Indonesian ferry fire: इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत के जलक्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। करीब 280 यात्रियों से भरे जहाज में आग लग गई। इस घटना में तीन लोगों के मौत की जानकारी मिली है। 150 लोगों को बचा लिया गया है। आग लगने पर लोग जान बचाने के लिए समुद्र में कूद गए। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
वीडियो में घबराए हुए यात्री समुद्र में कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहाज में भीषण आग लग गई थी। उससे उठ रही आग लपटों और घने काले धुएं के गुबार को देखा जा सकता है। चीन के सरकारी समाचार पत्र शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार 100 से अधिक यात्री अभी भी लापता हैं।
इंडोनेशिया के प्रांतीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण एजेंसी के QRT (Quick Reaction Team) के प्रमुख दानी रेपी ने बताया कि मनाडो के निकट समुद्र में केएम बार्सिलोना 5 नाम के जहाज में आग लगी। घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजे की है।
प्रांतीय खोज एवं बचाव ऑफिस के सीनियर अधिकारी वेरी अरियान्टो ने सिन्हुआ को बताया, “तीन लोग मारे गए हैं। करीब 150 लोगों को संयुक्त बचाव दल और स्थानीय मछुआरों की नौकाओं की मदद से बचाया गया। जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है। इस अभियान में दो जहाज, कई छोटी नावें और अन्य जहाज तैनात किए गए हैं।”
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।